जौनपुर : किसान दिवस का हुआ आयोजन

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस के अवसर पर पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी किसानों को दी गई”

जौनपुर 19 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को खेती के साथ-साथ मत्स्य पालन के लिए प्रेरित किया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री के लाभ बताते हुए कहा कि जनपद के समस्त किसान अपनी किसान आईडी अनिवार्य रूप से बनवा ले क्योंकि पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसान ही प्राप्त कर सकेंगे। 

गांवो में कैम्प आयोजित कर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई जा रही। उन्होने कहा कि किसानों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए त्वरित निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाए।

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ0 आर के सिंह के द्वारा किसानों को मक्के की खेती में अच्छा उत्पादन, पतवार नष्ट करने के लिए प्रयोग की जाने वाली दवा और धान की उन्नत और लाभदायक खेती कैसे करे इसके सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी।

एफपीओ यमदग्नीपुरम के सीईओ चंद्रसेन सिंह ने मक्का के उत्पादन करने से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी देते हुए जनपद के किसानों की अधिक अधिक संख्या में खेती करने की अपील की।

किसान युगल तिवारी ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए किसानों को वर्मी कंपोस्ट का उपयोग करने हेतु सुझाव दिया। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी पीडी आत्मा डा0 रमेश चन्द्र यादव ने किया।

इस अवसर पर उप निदेशक कृषि हिमान्शु पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 ओपी श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डा0 सीमा सिंह राणा सहित अन्य अधिकारीगण और किसान उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

विधानसभा चुनाव 2027 : EVM-VVPAT की फर्स्ट लेवल चेकिंग शुरू

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज: जौनपुर में EVM और VVPAT की 'फर्स्ट लेवल…

6 minutes ago

सोनभद्र: सांगोबांध गांव में वृद्ध की संदिग्ध मौत, छोटे बेटे पर हत्या का आरोप

सोनभद्र: जमीन की रजिस्ट्री से पिता ने किया इंकार, सुबह चारपाई पर मिली लाश; छोटे…

14 minutes ago

काशी में टूटी 483 साल पुरानी परंपरा, रामलीला के दौरान नहीं पढ़ी गई नमाज

काशी में टूटी 483 साल पुरानी 'गंगा-जमुनी तहजीब' की परंपरा: लाटभैरव रामलीला में नीम के…

22 minutes ago

मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में बुजुर्ग साधु की गोली मारकर हत्या, 5 टीमें गठित

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात: भौराकलां के शिव मंदिर में 81 वर्षीय बुजुर्ग साधु की गोली…

31 minutes ago

पश्चिम बंगाल : ममता बनर्जी पर कोलकाता में चाकू से हमले की कोशिश

कोलकाता: ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, 'बुआ-बुआ' चिल्लाती हुई झपटी महिला; टीएमसी…

42 minutes ago

दिल्ली: जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर CJP नेताओं पर FIR

दिल्ली: बिना अनुमति जंतर-मंतर पर घुसे CJP कार्यकर्ता, पुलिस ने सौरभ दास और आशुतोष रंका…

51 minutes ago