“हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच पांच जगह बादल फटे हैं। वहीं, प्रदेश के तीन जिलों चंबा, कांगड़ा और मंडी के कई क्षेत्रों में आज गुरुवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है”
शिमला 14 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
मौसम विभाग के भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच बुधवार को हिमाचल में पांच जगह बादल फटे हैं। श्रीखंड के भीमडवारी एवं नंती, किन्नौर के पूह, लाहौल के मयाड़ और कुल्लू की तीर्थन घाटी में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है।
भीमडवारी और नंती में बादल फटने से आई बाढ़ में गानवी में दो शेड बह गए, जबकि छह पानी में डूब गए। यहां एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया। बाढ़ की जद में आई पुलिस चौकी में पानी घुस गया।
तीर्थन घाटी के बंजार में टिल्ला और दोगड़ा पुल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। निरमंड की कुर्पण खड्ड उफान पर होने से बागीपुल बाजार खाली करवा लिया गया है। कुल्लू की तीर्थन घाटी में पांच गाड़ियां एवं चार कॉटेज बह गए।
लाहौल की मयाड़ घाटी में करपट गांव को खाली करवाकर 22 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। किन्नौर के पूह में बादल फटने से होजो नाले में आई बाढ़ में आईटीबीपी कैंप के लिए ऋषि डोगरी सड़क निर्माण में लगी कंपनी की मशीनरी बह गई।
कंपनी के पांच कर्मचारी भी फंस गए हैं, उन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है। पांच जगह बादल फटने के साथ ही बुधवार को शिमला समेत प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बादल बरसे।
भारी-बारिश और भूस्खलन के चलते प्रदेश में दो नेशनल हाईवे समेत 323 सड़कें बंद हो गई हैं। इसके साथ ही 70 बिजली के ट्रांसफार्मर और 130 पेयजल योजनाएं ठप हो गई हैं। कई इलाकों में बिजली गुल होने के साथ पेयजल संकट हो गया है।
निरमंड विकास खंड के तहत बुधवार शाम करीब 5 बजे श्रीखंड और रामपुर उपमंडल के नंती क्षेत्र में बादल फटे। इससे कुर्पण और गानवी खड्ड में बाढ़ आ गई। गानवी खड्ड में पानी बढ़ने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया।
खड्ड के साथ लगते घरों को खाली करवा दिया गया है। ग्रीनको कंपनी के इनटेक को भी नुकसान हुआ है। अभी तक इन क्षेत्रों में कोई जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…