“हरियाणा के नूंह जिले के मुंडका और हाजीपुर गांवों में मंगलवार शाम दो समुदायों के बीच झड़प के बाद कम से कम चार लोग घायल हो गए और एक मोटरसाइकिल को आग लगा दी गई”
नूंह 14 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
हरियाणा के नूंह में दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद इलाके में तनाव है लेकिन हालात पुलिस के काबू में है। हिंसक झड़प मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक दर्जन नामजद और 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है। अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हरियाणा के नूंह जिले के मुंडका गांव और राजस्थान के हाजीपुर गांव के बीच दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ और देखते ही देखते हिंसक हो गया। इस दौरान उपद्रवियों ने एक बाइक में आग लगा दी। एक झुग्गी नुमा दुकान को भी आग के हवाले कर दिया।
दो घंटे तक चलता रहा बवाल
दो घंटे तक सड़क पर संग्राम चलता रहा। इस दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागते नजर आए। हिंसक झड़प में हिंदू समुदाय के 3 लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही फिरोजपुर झिरका थाने की पुलिस गांव में पहुंची और हालात को कंट्रोल करके मामले को शांत करने की कोशिश शुरू हुई…लेकिन तब तक झगड़ा इतना बढ़ चुका था। पुलिस के सामने भी दोनों समुदायों में ईंट-पत्थर और लाठी डंडे चलते रहे।
एसपी नूंह राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को शाम करीब 4 बजे सड़क पर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। दोनों तरफ से 4-5 लड़के इकट्ठा हो गए, जिससे हाथापाई हो गई। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने शांति भंग करने की कोशिश की।
समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई, इसलिए स्थिति को बढ़ने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। घायल पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है… यह विवाद राजस्थान और हरियाणा की सीमा पर स्थित मुंडका गांव में हुआ।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…