“औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत कैलाश विहार स्थित विनर निप्पॉन लेदरेट प्राइवेट लिमिटेड में लगी भीषण आग से औद्योगिक इकाई को लगभग 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है”
बद्दी 14 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से करीब 20 लाख रुपए की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक, रात साढ़े 10 बजे फैक्टरी में आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को मिली। कुछ ही पलों में बद्दी फायर स्टेशन से तीन दमकल वाहनों के साथ 11 सदस्यीय दल मौके के लिए रवाना हुआ।
बता दें कि यह इकाई पॉलीयूरीथेन और प्लास्टिक पीवीसी जैसे तकनीकी वस्त्रों का निर्माण करती है, जो अत्यधिक ज्वलनशील होते हैं और तेजी से आग पकड़ लेते हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग मैन्युफेक्चरिंग एरिया से भडक़ी और कुछ ही मिनटों में बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे तक चले गहन अग्निशमन अभियान के बाद रात 12 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते की गई त्वरित कार्रवाई से बड़े पैमाने पर नुकसान टल गया। आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच जारी है।
होम गार्ड कमांडेंट सोलन संतोष शर्मा ने कहा कि फैक्टरी में अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री होने के बावजूद दमकल दल ने तेजी और समन्वय से काम करते हुए स्थिति को काबू में किया और बड़ी संपत्ति को बचा लिया। शुरुआती आकलन में 50 लाख तक के नुकसान का अनुमान है।
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…