“राजा का तालाब-जवाली मार्ग पर सोमवार को सुबह बड़ा हादसा घटित हुआ है। सोमवार को एक निजी बस टैरेस से जवाली की तरफ आ रही थी कि समलाना में बियर फैक्टरी के पास अनियंत्रित होकर नाले में उतर गई, जिस कारण चालक सहित सवारियों को चोटें आई हैं”
जवाली 29 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
सूत्रों अनुसार बस में 15 सवारियां बैठी थीं, जिनको चोटें आई हैं। बस के पलटने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए तथा चालक सहित सवारियों को बाहर निकाला।
घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल जवाली उपचार हेतु पहुंचाया गया, जिनका उपचार चल रहा है जबकि एक घायल राकेश कुमार को टांडा में रैफर किया गया है।
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है तथा बस के पलटने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। बस परिचालक के अनुसार बस का स्टीयरिंग लॉक हो जाने के कारण यह हादसा घटित हुई है।
डीएसपी जवाली वीरी सिंह ने कहा कि पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा घायलों का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
कोरबा के बाजार में बरसेगा धन: SECL कर्मियों को मिलेगा 1.10 लाख का बोनस, 15…
धमतरी: अंतिम संस्कार में समाज का बहिष्कार, विहिप की पहल पर 'घर वापसी' के बाद…
जौनपुर: शिकारपुर तिराहे पर चक्का जाम, पुलिस से अभद्रता और बैरियर हटाने पर बड़ा एक्शन,…
भारत का उभरता सुपरकंप्यूटिंग परितंत्र: 'परम 8000' से 68 पेटाफ्लॉप्स तक की स्वदेशी उड़ान, जानिए…
जौनपुर के रोहित यादव ने एशियन गेम्स 2026 में जीता कांस्य पदक, बांस के भाले…
भदोही को सीएम योगी की 1340 करोड़ की सौगात: वाराणसी-भदोही-मिर्जापुर को मिलाकर बनेगा 'सिल्क क्लस्टर',…