Breaking News

महाराष्ट्र – शपथ ग्रहण के बाद महायुति की पहली कैबिनेट बैठक, लिए कई अहम् फैसले

“महाराष्ट्र में आज नई सरकार के मुखिया के तौर पर शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने राज्य कैबिनेट की बैठक की। जिसमें उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मौजूद रहे। इस कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले भी लिए गए हैं”

महाराष्ट्र में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद महायुति सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। वहीं इस बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, इस बार टेस्ट मैच जैसी पारी होगी। हम महाराष्ट्र को हर क्षेत्र में आगे ले जाएंगे।

इसके साथ ही राज्य सरकार ने लाडली बहन योजना की धनराशि में बढ़ोतरी की है। सीएम फडणवीस ने एलान करते हुए कहा कि लाडली बहन योजना में अभी 1500 रुपये दे रहे हैं, इसे बढ़ाकर 2100 रुपये करेंगे। हालांकि इसमें बढ़ोतरी कब से की जाएगी उन्होंने इसकी जानकारी नहीं दी। लेकिन कहा कि, हम आर्थिक स्रोत मजबूत करेंगे, फिर इसे बढ़ाएंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ कहा, राज्य के कैबिनेट में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। जबकि 7, 8 और 9 दिसंबर को महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र होगा। 9 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा मंत्रिमंडल तय हो चुका है।

शीतकालीन सत्र से पहले सभी मंत्रियों की शपथ कराकर पोर्टफोलिया बांट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा- सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार आपको देखने मिलेगी, अगर समस्याएं आएंगी तो हम लोग मिलकर रास्ता निकालकर महाराष्ट्र को आगे बढ़ाएंगे।

हम महाराष्ट्र की बेहतरी के लिए फैसले लेंगे- फडणवीस

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा, पिछले 2.5 सालों में हमने महाराष्ट्र के विकास के लिए काम किया है और यहां से भी हम महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे और हम अब नहीं रुकेंगे, दिशा और गति वही है, केवल हमारी भूमिकाएं बदल गई हैं। हम महाराष्ट्र की बेहतरी के लिए फैसले लेंगे। हम उन कामों को पूरा करना चाहते हैं जिनका जिक्र हमने अपने घोषणापत्र में किया था।

बोन मैरो ट्रांसप्लांट के मरीज की अर्थिक मदद

वहीं अपने पहले फैसले में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण का इंतजार कर रहे मरीज के लिए सहायता को मंजूरी दी है। बता दें कि, पदभार संभालने के बाद अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा कर रहे एक मरीज के लिए पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

जानकारी के मुताबिक, पुणे में रहने वाले चंद्रकांत कुर्हाड़े की पत्नी ने अपने पति के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद मांगी थी। मुख्यमंत्री ने पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करने से पहले फाइल पर अपने हस्ताक्षर किए।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

14 hours ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

15 hours ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

15 hours ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

23 hours ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

23 hours ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

24 hours ago