दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश, रेड अलर्ट जारी
“दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह आंधी के साथ बारिश हुई। कई इलाकों में पेड़ की टहनियां टूट गईं। उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदला है। उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में भी बारिश और तेज हवाएं चलीं। तापमान में गिरावट आई है”
नई दिल्ली 02 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश दर्ज की गई है। सुबह करीब 5 बजे के आसपास राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में तेज रफ्तार हवाएं चलनी शुरू हो गईं। हवाएं इतनी तेज थीं कि कई इलाकों में पेड़ की टहनियां टूटकर सड़क पर गिर गईं।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के प्रगति मैदान इलाके में 78 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं। इस दौरान कुछ ही देर में बारिश भी होने लगी। इससे पहले देर रात करीब 2 बजे भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश दर्ज की गई थी। बारिश के चलते राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है।
मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मौसम ने करवट ली है। यूपी के कई शहरों में भी सुबह सुबह बारिश हुई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान सहित अलग-अलग राज्यों में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चली हैं।
इससे तापमान में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों एक से दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।











