मुंबई में भारी बारिश : 36 ट्रेनें प्रभावित, 250 फ्लाइट्स लेट, ट्रैक पर अटकी मोनोरेल

“मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार तीन दिन से तेज बारिश हो रही है। मंगलवार को मुंबई के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात रहे। जगह-जगह पानी भर गया। CM देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि मुंबई में पिछले 24 घंटों में करीब 300 मिमी बारिश हुई है”

मुंबई 20 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बारिश के कारण रेल, बस, हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। सेंट्रल रेलवे के अधिकारी ने बताया कि 36 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। 14 लंबी दूरी की ट्रेनें कैंसिल की हैं। 16 ट्रेनों का समय बदला गया है। 250 से ज्यादा फ्लाइट देरी से उड़ रही हैं। लोकल ट्रेन सर्विस भी प्रभावित है।

मोनोरेल सर्विस पर भी असर पड़ा। मैसूर कॉलोनी रेलवे स्टेशन के पास शाम 6 बजे एक मोनोरेल एलिवेटेड ट्रैक पर अटक गई। अंदर मौजूद करीब 500 यात्रियों को विंडो तोड़कर क्रेन की मदद से निकाला गया। MMRDA ने बताया कि भीड़ बढ़ने की वजह से ऐसा हुआ।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में पिछले 5 दिन में बारिश से जुड़े अलग-अलग हादसों में 21 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 7 नांदेड़ से थे। बीते दिन मंगलवार को 6 की मौत हुई है। मुंबई और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे बहुत तेज बारिश का अलर्ट है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.