Breaking News

पश्चिम बंगाल : एसआईआर के दौरान मंत्री न छोड़ें जिला – सीएम ममता बनर्जी

“आज मंगलवार से पूरे राज्य में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो गई । इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे और नये फॉर्म वितरित करेंगे”

कोलकाता 04 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस प्रक्रिया से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी मंत्रियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जब तक एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है, वे अपने-अपने जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में रहकर इस काम की निगरानी करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए और इस पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को नवान्न में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें दूरदराज जिलों के कई मंत्री उपस्थित नहीं थे।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने पहले ही निर्देश दिया था कि मंगलवार से एसआईआर शुरू होने के कारण मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रहकर काम की निगरानी करनी होगी और स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाए रखना होगा।

कई मंत्रियों के अनुपस्थित रहने के कारण बैठक नियम के अनुसार ‘कोरम’ पूरी कर आयोजित की गई। हालांकि, दूरवर्ती जिलों में से उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा बैठक में उपस्थित थे।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जो मंत्री नहीं आए, उन्होंने सही किया क्योंकि एसआईआर की निगरानी बेहद जरूरी है। उन्होंने बाकी मंत्रियों को भी अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने का निर्देश दिया।

इसके पहले, सोमवार को ममता बनर्जी ने अपने एक्स हैंडल पर खुद का लिखा और संगीतबद्ध एक गीत साझा किया। इस गीत को इंद्रनील सेन ने गाया है। गीत का मुख्य संदेश है ‘जोट बांधो, बांध भांगो’ यानी ‘एकजुट हो, बंधन तोड़ो।’ यह गीत एकता और संघर्ष की भावना को उजागर करता है। राजनीतिक हलकों में इस गीत को लेकर चर्चा शुरू हो गयी है।

Santosh SETH

Recent Posts

सेंधवा: सुविधाओं की मांग को लेकर 17 किमी पैदल चले विद्यालय के छात्र

एकलव्य आदर्श विद्यालय के छात्रों का हल्ला बोल: सुविधाओं के अभाव और प्रताड़ना के खिलाफ…

5 hours ago

वन नेशन-वन इलेक्शन: JPC का मंथन, 2029 में लागू होने की संभावना

'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर तेज हुई हलचल: 129वें संविधान संशोधन बिल पर JPC की बड़ी…

5 hours ago

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की सौगात, राहुल गांधी पर तीखा प्रहार

रायबरेली में CM योगी की करोड़ों की विकास सौगात: राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, बोले-…

8 hours ago

इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई टीम घोषित

साहित्य और संस्कृति को मिलेगी नई धार: इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती और साहित्य परिषद की नई…

9 hours ago

नापाक साजिश: 25 करोड़ से फिर खड़ा हुआ जैश का मुख्यालय!

भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में तबाह जैश मुख्यालय फिर खड़ा: पाकिस्तान ने दी 25 करोड़…

10 hours ago

DRI की बड़ी कार्यवाई : आवासीय घर में ड्रग फैक्ट्री, 30 किलो एंफेटेमिन जब्त

उत्तर प्रदेश के जेवर में DRI का बड़ा स्ट्राइक: रिहायशी मकान में चल रही थी…

11 hours ago