हृदयविदारक: अजित पवार के विमान क्रैश का CCTV फुटेज आया सामने; चंद सेकंड में आग के गोले में तब्दील हुआ प्लेन, महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक
“महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार अब हमारे बीच नहीं रहे’
पुणे/बारामती:”The Politics Again” संतोष सेठ की रिपोर्ट
बुधवार (28 जनवरी, 2026) की सुबह पुणे के बारामती के पास हुए एक भीषण विमान हादसे में उनका निधन हो गया।
इस हादसे का एक दिल दहला देने वाला सीसीटीवी वीडियो (CCTV Video) सामने आया है, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लैंडिंग के दौरान विमान नियंत्रण खो बैठा और जमीन से टकराते ही आग के गोले में बदल गया।
CCTV में कैद भयावह मंजर
हादसे का जो वीडियो सामने आया है, वह रोंगटे खड़े करने वाला है। विमान आसमान से बेहद तेज गति से नीचे गिरता हुआ दिखाई दे रहा है।
जैसे ही विमान जमीन से टकराता है, एक जोरदार धमाका होता है और पूरा विमान आग की लपटों और काले धुएं के गुबार में घिर जाता है।
यह सब कुछ महज चंद सेकंड के भीतर हुआ, जिससे विमान में सवार अजित पवार और अन्य 4 लोगों को बचने का कोई मौका नहीं मिला।
चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे ‘दादा’
अजित पवार, जिन्हें उनके समर्थक प्यार से ‘दादा’ कहते थे, मुंबई से सुबह करीब 8 बजे उड़े थे। वे बारामती में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे।
लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। सुबह करीब 9 बजे लैंडिंग से ठीक पहले यह हादसा हो गया। घटनास्थल पर विमान का मलबा और जलते हुए हिस्से दूर-दूर तक बिखरे पड़े थे।
परिवार और सरकार में शोक की लहर
इस खबर के बाद पवार परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पत्नी और सांसद सुनेत्रा पवार, बेटे पार्थ पवार और चचेरी बहन सुप्रिया सुले दिल्ली से विशेष विमान द्वारा बारामती के लिए रवाना हो गए हैं।
स्थानीय लोग सबसे पहले मदद के लिए दौड़े, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि किसी को बचाया नहीं जा सका।
3 दिन का राजकीय शोक
महाराष्ट्र सरकार ने अपने नेता के सम्मान में 3 दिन के राजकीय शोक (State Mourning) की घोषणा की है (28 से 30 जनवरी तक)।
- सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज (Tiranga) आधा झुका रहेगा।
- कोई भी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।
- बुधवार को सभी सरकारी कार्यालय बंद रखने का आदेश दिया गया है।











