“हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल को सोलन पुलिस ने 157 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 2 अप्रैल को सोलन के दोहरी दीवार के समीप आरोपी को दबोचा, लेकिन सोलन पुलिस ने अबतक मामले को दबाकर रखा हुआ था”
सोलन 07 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
जब हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया, उस समय वह पुलिस की वर्दी में था। बताया जा रहा है कि उसके साथ एक अन्य युवक को भी पकड़ा है, जो पुलिस रिमांड पर है। हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार तहसील कलायत गांव बडीसिकरी जिला कैथल का बताया जा रहा है।
इसका खुलासा उस समय हुआ, जब हरियाणा पुलिस का एक हेड कांस्टेबल ड्यूटी पर नहीं आ रहा था। सोलन पुलिस ने इस संबंध में कैथल के सीवन थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस ने कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। सोलन पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस चिट्टे के मुख्य सप्लायर की तलाश कर रही है।
पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। मामला तब सामने आया जब हरियाणा में सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कांस्टेबल से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि वह इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा कहां से लाया और सप्लाई कहां की जानी थी।
मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…
यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…
आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…
सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…
अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…
दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…