सऊदी अरब ने भारत समेत 14 देशों के वीजा पर लगाया अस्थायी प्रतिबंध?

“भारत समेत 14 देशों के लिए सऊदी अरब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सऊदी अरब ने उमराह, बिजनेस और फैमिली विजिट के वीजा को लेकर 14 देशों के लोगों के लिए अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है, ये प्रतिबंध जून 2025 के मध्य तक रहेगा यानी कि हज सीजन तक”

नई दिल्ली 07 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

रिपोर्ट में कहा गया कि यह फैसला हज के दौरान लोगों की सेफ्टी और ओवरक्राउडिंग को लेकर लिया गया है। यह वीजा प्रतिबंध सऊदी अरब द्वारा एक साल के मल्टीपल वीजा को अनिश्चित काल के लिए सस्पेंड करने और इन 14 देशों से यात्रा को फरवरी 2025 में 30 दिनों के लिए वैलिड सिंगल एंट्री वीजा तक सीमित करने के बाद आया है।

सऊदी अधिकारियों ने उमराह वीजा जारी करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2025 तय की है, यानी कि 13 अप्रैल तक हज जाने वालों को रजिस्ट्रेशन कराने का मौका दिया गया है। इसके बाद हज यात्रा खत्म होने तक इन 14 देशों के नागरिकों को इस प्रकार के कोई नए वीजा नहीं दिए जाएंगे।

इस वीजा सस्पेंशन से प्रभावित देशों में कुल 14 देश हैं जिनमें अल्जीरिया, मिस्र, बांग्लादेश, इथोपिया, इंडोनेशिया, इराक, भारत, जॉर्डन, मोरक्को, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सूडान, ट्यूनीषिया और यमन शामिल हैं।

“विज्ञापन “

क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला?

आगे रिपोर्ट में कहा गया कि भारत समेत अन्य लिस्टेड इन देशों से कुछ लोग उमराह या विजिट वीजा पर सऊदी अरब में पहुंच चुके हैं और आधिकारिक चैनल के जरिए रजिस्ट्रेशन किए बिना हज करने के लिए तय समय से अधिक समय तक रुके हुए हैं, जिससे परेशान होकर सऊदी अरब ने ये फैसला लिया है।

सऊदी अरब के अधिकारियों ने ऐसे लोगों को चेतावनी भी दी है कि बिना परमिशन के हज करने वाले या परमिटेड पीरिएड से अधिक समय तक रुकने वाले लोगों पर 5 साल तक बैन लग सकता है। जानकारी दे दें कि सऊदी अरब ने 2024 में हज के दौरान हुई 1200 से अधिक लोगों की मौतों के लिए बिना रजिस्ट्रेशन आए लोगों की भीड़ और भीषण गर्मी को जिम्मेदार बनाया था।

कहा गया था कि इन बिना रजिस्ट्रेशन तीर्थयात्रियों तक अक्सर आवास, परिवहन और स्वास्थ्य सेवा जैसी जरूरी सुविधाएं नहीं पहुंच पाती, जिससे जोखिम और रसद संबंधी कठिनाइयां और भी बदहाल हो जाती हैं।सऊदी हज और उमराह मंत्रालय के अनुसार, यह फैसला एक सुरक्षित और बेहतर संगठित तीर्थयात्रियों की गारंटी देने के लिए तार्किक प्रतिक्रिया है और इसका राजनायिक चिंताओं से कोई लेना-देना नहीं है।

लिस्ट में क्यों है भारत?

सऊदी अरब में भारत के कुछ नागरिकों द्वारा अनधिकृत रूप से हज करने की कोशिश करने के कारण वीजा दुरुपयोग करने के मामले दर्ज हैं। ऐसे में सऊदी अरब ने ओवर क्राउडिंग समस्या से निजात पाने के लिए भारत के नागरिकों पर भी यह बैन लगाया है, जिससे इस समस्या को कम किया जा सके।

Santosh Kumar

Recent Posts

मऊ में दुस्साहसिक वारदात: 3 किमी पीछा कर युवक को मारी गोली, मौत

मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…

14 hours ago

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शुरू

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…

15 hours ago

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…

15 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

15 hours ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

15 hours ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

15 hours ago