“बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद उपजा तनाव अभी शांत भी नहीं हुआ था कि पिरोजपुर जिले से एक और विचलित करने वाली खबर सामने आई है”
पिरोजपुर (बांग्लादेश): 29 / 12 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
यहाँ शनिवार (27 दिसंबर) तड़के अज्ञात हमलावरों ने हिंदू समुदाय के घरों को निशाना बनाया, जिसमें ‘साहा परिवार’ के तीन रिहायशी घर पूरी तरह जलकर राख हो गए।
घटना पिरोजपुर सदर उपजिला के पश्चिम दुमरीताला गांव की है। सुबह करीब 6:30 बजे जब गांव के लोग सोकर उठ ही रहे थे, तभी साहा परिवार के घरों से आग की लपटें उठने लगीं।
परिवार की बुजुर्ग महिला संध्या साहा ने सबसे पहले आग देखी और शोर मचाया। हालांकि, जब तक ग्रामीण और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचती, पलाश कांति साहा, शिब साहा और दीपक साहा के घर पूरी तरह जल चुके थे।
पिरोजपुर फायर सर्विस एंड सिविल डिफेंस के अधिकारी जुगोल बिस्वास ने बताया कि आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने कहा, “फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं।” वहीं, स्थानीय लोगों में भारी दहशत है क्योंकि ठीक दो साल पहले भी इसी इलाके में इसी तरह की आगजनी हुई थी।
बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इस घटना को लेकर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। मालवीय ने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर दावा किया कि:
यह हमला इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा किया गया टारगेटेड हमला था।
हमलावरों ने पलाश कांति साहा को उनके घर के अंदर बंद कर आग लगा दी थी।
उन्होंने इस घटना की तुलना बंगाल के मालदा और मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा से करते हुए ममता बनर्जी की चुप्पी पर सवाल उठाए।
वाराणसी: धनतेरस पर स्वर्णमयी स्वरूप में भिक्षा दे रही हैं 'मां अन्नपूर्णा', भक्तों में बांटा…
दिवाली-छठ पर अलर्ट मोड में UP स्वास्थ्य विभाग: CM योगी के निर्देश, '24 घंटे खुले…
दिवाली-छठ की भीड़ के बीच एक्शन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव: नई दिल्ली स्टेशन का…
स्पेशल रिपोर्ट: चांद पर पहुंचने वाला देश 'छठ-दिवाली' पर अपनों को घर पहुंचाने में नाकाम!…
महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकलें तेज: प्रफुल्ल पटेल ने अस्पताल…
पंजाब के राजपुरा में बड़ा ट्रेन हादसा: 'कर्मभूमि एक्सप्रेस' के 4 डिब्बों में लगी भीषण…