बांग्लादेश में हिंदुओं पर कहर : पिरोजपुर में साहा परिवार के घर जलाकर राख

“बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद उपजा तनाव अभी शांत भी नहीं हुआ था कि पिरोजपुर जिले से एक और विचलित करने वाली खबर सामने आई है”

पिरोजपुर (बांग्लादेश): 29 / 12 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

यहाँ शनिवार (27 दिसंबर) तड़के अज्ञात हमलावरों ने हिंदू समुदाय के घरों को निशाना बनाया, जिसमें ‘साहा परिवार’ के तीन रिहायशी घर पूरी तरह जलकर राख हो गए।

सुबह-सुबह मची चीख-पुकार

घटना पिरोजपुर सदर उपजिला के पश्चिम दुमरीताला गांव की है। सुबह करीब 6:30 बजे जब गांव के लोग सोकर उठ ही रहे थे, तभी साहा परिवार के घरों से आग की लपटें उठने लगीं।

परिवार की बुजुर्ग महिला संध्या साहा ने सबसे पहले आग देखी और शोर मचाया। हालांकि, जब तक ग्रामीण और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचती, पलाश कांति साहा, शिब साहा और दीपक साहा के घर पूरी तरह जल चुके थे।

साजिश या दुर्घटना? जांच जारी

पिरोजपुर फायर सर्विस एंड सिविल डिफेंस के अधिकारी जुगोल बिस्वास ने बताया कि आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने कहा, “फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं।” वहीं, स्थानीय लोगों में भारी दहशत है क्योंकि ठीक दो साल पहले भी इसी इलाके में इसी तरह की आगजनी हुई थी।

अमित मालवीय ने लगाया कट्टरपंथियों पर आरोप

बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इस घटना को लेकर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। मालवीय ने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर दावा किया कि:

  1. यह हमला इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा किया गया टारगेटेड हमला था।

  2. हमलावरों ने पलाश कांति साहा को उनके घर के अंदर बंद कर आग लगा दी थी।

  3. उन्होंने इस घटना की तुलना बंगाल के मालदा और मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा से करते हुए ममता बनर्जी की चुप्पी पर सवाल उठाए।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.