गुरुग्राम : ट्रॉली बैग में मिला महिला का शव, पुलिस ने पहचान के लिए रखा इनाम

“गुरुग्राम में एक महिला का शव ट्रॉली बैग से बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस अभी तक शव की शिनाख्त नहीं कर पाई है। शव की पहचान के लिए पुलिस ने इनाम भी रखा है। साथ ही शरीर पर बने निशानों के बारे में जानकारी भी दी है”

गुरुग्राम 05 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

हरियाणा के गुरुग्राम में रविवार को एक महिला का शव सड़क किनारे ट्रॉली बैग में मिला। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से सभी साक्ष्य इकट्ठा कर लिए हैं। हालांकि महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट लगी हुई है, जिससे उसकी मौत हुई। वहीं शव को किसी अन्य जगह से लाकर यहां पर फेंका गया था। फिलहाल महिला की पहचान के लिए पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। 

पूरा मामला गुरुग्राम के शिव नादर स्कूल के पास का है। यहां सड़क किनारे एक महिला का खून से लथपथ हालत में शव बरामद किया गया। महिला का शव एक ट्रॉली बैग में भरकर किसी ने सड़क किनारे फेंक दिया था।

पुलिस ने बताया कि शव के सिर पर चोट के निशान हैं। वहीं मृतक महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है, मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की है। इसके अलावा हत्या का मामला दर्ज कर शव को शवगृह में रखवा दिया है। फिलहाल आस-पास लगे सीसीटीवी की मदद से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

शरीर पर मिले ये निशान

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, “मृतका ने हरे रंग का टॉप और हरे रंग की जींस पहन रखी है और उसके दाहिने हाथ में चूड़ी है। उसके दाहिने हाथ की कलाई पर एक टैटू बना हुआ है और उसके बाएं हाथ में एक ब्रेसलेट है। उसके बाएं हाथ के अंगूठे पर नंबर 8 का टैटू बना हुआ है और बाएं कंधे से थोड़ा नीचे काले और लाल रंग से ‘मां’ लिखा हुआ है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम मृतका की पहचान के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और मृतका की पहचान बताने वाले को 25,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।” 

जांच में जुटी पुलिस

गुरुग्राम पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला की उम्र 30 से 35 साल है। वहीं महिला का शव फरीदाबाद रोड पर बरामद हुआ। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर सीन ऑफ क्राइम, फिंगरप्रिंट लिया। इसके अलावा डॉग स्क्वायड की टीमों ने भी आवश्यक जांच की है।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला के शव को किसी दूसरी जगह से यहां पर लाकर फेंक दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.