Jaunpur farmer subsidy

जौनपुर के किसानों के लिए सुनहरा अवसर: कृषि यंत्रों और ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट पर मिल रहा भारी अनुदान | The Politics Again

“जौनपुर के किसानों और FPO के लिए बड़ी खुशखबरी : कृषि यंत्रों और ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट की खरीद पर मिल रहा भारी अनुदान, जानें आवेदन की आखिरी तारीख “

जौनपुर (The Politics Again) : मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

जौनपुर जिले के किसानों और किसान उत्पादक संगठनों (FPO) के लिए कृषि विभाग एक शानदार अवसर लेकर आया है।

खेती को आधुनिक और लाभदायक बनाने के उद्देश्य से कृषि यंत्रों, तिरपाल और ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट की खरीद पर भारी अनुदान (सब्सिडी) प्रदान किया जा रहा है।

उप कृषि निदेशक, जौनपुर ने बताया कि यह योजना विभागीय पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर पंजीकृत किसानों और FPO के लिए उपलब्ध है।

योग्य लाभार्थी ऑनलाइन बुकिंग कर डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे अपने बैंक खाते में अनुदान की राशि प्राप्त कर सकते हैं।

किन योजनाओं के तहत मिल रहा है लाभ?

किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत यह अनुदान दिया जा रहा है:

  • नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल (ऑयलसीड्स): इसके तहत मिनी ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट, ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट (10 टन क्षमता) और तिरपाल पर सब्सिडी दी जा रही है।

  • सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन: इसके तहत विभिन्न प्रकार के एकल कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध है।

  • प्रमोशन ऑफ मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू: इसके तहत खेतों में फसल अवशेष प्रबन्धन (पराली प्रबंधन) के यंत्रों की खरीद पर छूट दी जा रही है।

बुकिंग की महत्वपूर्ण तिथियां (Deadlines)

अनुदान का लाभ उठाने के लिए कृषि विभाग ने अलग-अलग यंत्रों के लिए बुकिंग की अंतिम तिथियां निर्धारित की हैं:

  • कृषि यंत्रों और फसल अवशेष प्रबन्धन यंत्रों की बुकिंग: 4 मार्च 2026 तक।

  • मिनी ऑयल और 10 टन ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट की बुकिंग: 10 मार्च 2026 तक।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक किसानों और FPO को अनुदान प्राप्त करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://agridarshan.up.gov.in पर जाना होगा।

वहां ऑनलाइन बुकिंग करके निर्धारित टोकन धनराशि जमा करनी होगी। टोकन जनरेट होने के बाद लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

उप कृषि निदेशक ने जिले के सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर पोर्टल पर जाकर बुकिंग सुनिश्चित करें।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.