Femina Miss India 2026

गोवा की साध्वी सैल ने जीता 61वां फेमिना मिस इंडिया 2026 का ताज

गोवा की साध्वी सैल के सिर सजा 61वीं फेमिना मिस इंडिया 2026 का ताज, भुवनेश्वर में हुआ ग्रैंड इवेंट

भुवनेश्वर: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

देश की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता ‘फेमिना मिस इंडिया’ के 61वें संस्करण की विजेता का ऐलान हो गया है।

शनिवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित केआईआईटी (KIIT) में आयोजित एक भव्य और रंगारंग ग्रैंड फिनाले में गोवा की साध्वी सैल ने ‘मिस इंडिया वर्ल्ड 2026’ (Miss India 2026) का खिताब अपने नाम कर लिया है।

अपनी खूबसूरती, बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास के दम पर साध्वी ने देश भर से आईं प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए यह प्रतिष्ठित ताज पहना।

अद्वैता और राजनंदिनी रहीं रनरअप

इस कड़े मुकाबले के टॉप 3 में गोवा की साध्वी के अलावा उत्तर प्रदेश की अद्वैता और महाराष्ट्र की राजनंदिनी ने जगह बनाई थी।

अंतिम फैसले में साध्वी सैल विजेता चुनी गईं, जबकि महाराष्ट्र की राजनंदिनी को मिस इंडिया 2026 की ‘फर्स्ट रनरअप’ और उत्तर प्रदेश की अद्वैता को ‘सेकंड रनरअप’ घोषित किया गया।

बॉलीवुड सितारों का लगा मेला, शानदार परफॉर्मेंस

मिस इंडिया 2026 का यह इवेंट केवल सौंदर्य का ही नहीं, बल्कि मनोरंजन का भी एक बड़ा मंच साबित हुआ, जहां कई नामी बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं।

कार्यक्रम में दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान, पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली और नेहा धूपिया के साथ-साथ मशहूर फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और संगीतकार अमाल मलिक भी मौजूद रहे।

इस ग्रैंड इवेंट की मेजबानी (होस्टिंग) जाने-माने टीवी प्रेजेंटर मनीष पॉल और सारा जेन डियाज ने अपने चिर-परिचित मजाकिया और आकर्षक अंदाज में की।

वहीं, मंच पर बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर और मशहूर डांसर लॉरेन गोटलिब ने अपनी धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया।

संगीत जगत के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल ने भी अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरते हुए इस शाम को और भी यादगार बना दिया।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.