गाजीपुर : हाइटेंशन तार की चपेट में आने से 4 की मौत
“गाजीपुर में दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया है। यहां हाइटेंशन तार की चपेट में आने से 4 लोगों की मौतो हो गई है। ये सभी लोग नरवर गांव में काशीदास बाबा की पूजा पूजा की तैयारी कर रहे थे”
गाज़ीपुर 21 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
दरअसल, ये घटना गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के नरवर गांव से सामने आई है। हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई। जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। बिजली की चपेट में आते ही बांस धू-धू कर जल उठा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 7 से 8 की संख्या में युवक पूजा के लिए बांस गाड़ रहे थे, उसी समय हाइटेंशन तार की चपेट में आ गए। एसपी गाजीपुर ने बताया 4 की मौत हो चुकी है।
घायलों का इलाज जारी
गाजीपुर में हुए हादसे में जान गंवाने वालों में छोटेलाल यादव (35), रविंद्र यादव उर्फ कल्लू (29), गोरख यादव (23) और अमन यादव (19) शामिल हैं। रविंद्र यादव यूपी पुलिस में सिपाही थे और गोरख उनके सगे भाई थे।
घायलों में अभिरिक यादव (16), संतोष यादव (32) और जितेंद्र यादव (30) का इलाज मऊ स्थित फातिमा अस्पताल में चल रहा है। एसपी गाजीपुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में कुल 5 लोग झुलसे थे, जिनमें 4 की मौत हो चुकी है। गांव में इस दर्दनाक हादसे के बाद मातम पसरा है।
सीएम योगी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में हुई इस घटना का संज्ञान लिया है और करंट लगने से हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। सीएम योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।











