Breaking News

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग, बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन में ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ के दौरान फायरिंग, बाल-बाल बचे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप; शूटर गिरफ्तार

वाशिंगटन: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी स्थित हिल्टन होटल में आयोजित प्रतिष्ठित ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ (White House Correspondents’ Dinner) में उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब वहां अचानक फायरिंग शुरू हो गई।

इस जानलेवा घटना में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बाल-बाल बच गए। मुस्तैद सीक्रेट सर्विस (Secret Service) के एजेंट्स ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रंप को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

राहत की बात यह है कि इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

8:30 बजे मची अफरा-तफरी, टेबल के नीचे छिपे लोग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना अमेरिकी समयानुसार रात करीब 8:30 बजे घटी।

  • कार्यक्रम में राष्ट्रपति ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) और कैबिनेट के कई वरिष्ठ सदस्यों के साथ मौजूद थे।

  • इस भव्य डिनर में करीब 2,600 अतिथि शामिल थे।

  • बताया जा रहा है कि एक हथियारबंद शख्स ने फायरिंग करते हुए अंदर घुसने की कोशिश की। गोलियों की आवाज सुनते ही पूरे हॉल में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छिप गए।

  • सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को काबू में कर लिया। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और अन्य कैबिनेट सदस्यों को भी बिना किसी देरी के सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बतौर राष्ट्रपति पहली बार डिनर में हुए थे शामिल

डोनाल्ड ट्रंप बतौर राष्ट्रपति पहली बार इस पारंपरिक डिनर में शामिल हुए थे। इस खौफनाक घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

फुटेज में स्पष्ट देखा जा सकता है कि जिस वक्त फायरिंग हुई, ट्रंप मंच पर बैठे थे। गोलियों की आवाज से वे चौंक जाते हैं और अगले ही पल सीक्रेट सर्विस के जवान उन्हें चारों तरफ से कवर कर लेते हैं।

ट्रंप ने ‘ट्रूथ सोशल’ पर की सीक्रेट सर्विस की तारीफ

सुरक्षित निकाले जाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ (Truth Social) पर एक पोस्ट के जरिए अपनी स्थिति और सुरक्षा बलों की बहादुरी की जानकारी दी। उन्होंने लिखा:

“डी.सी. में एक शानदार शाम रही। सीक्रेट सर्विस और लॉ एनफोर्समेंट ने बहुत अच्छा काम किया। उन्होंने तेज़ी से और बहादुरी से काम किया। शूटर को पकड़ लिया गया है, और मैंने सलाह दी है कि हम ‘शो को जारी रखें’ लेकिन, पूरी तरह से लॉ एनफोर्समेंट ही इस पर गाइड करेंगे। वे जल्द ही कोई फ़ैसला लेंगे। उस फ़ैसले के बावजूद, शाम प्लान किए गए से बहुत अलग होगी, और हमें इसे फिर से करना होगा।”

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

1 day ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

1 day ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

1 day ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

1 day ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

1 day ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

1 day ago