Breaking News

राष्ट्रपति भवन के पास लगी आग, दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौजूद

“राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के पास एक मकान में आग लग गई। घटना राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 31 के पास की है। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां भेजी गईं”

नई दिल्ली 21 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से सामने आ रही है। यहां राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 31 के पास एक इमारत में मंगलवार दोपहर को आग लग गई। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां भेजी गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। 

20 मिनट में आग पर पाया काबू

डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि दो मंजिला इमारत के भूतल पर घरेलू सामान में आग लग गई। इस घटना की सूचना दोपहर 1:51 बजे मिली। उन्होंने बताया कि आग पर 20 मिनट में काबू पा लिया गया।

डीएफएस अधिकारी ने कहा, “हमने पांच दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा। दोपहर 2:15 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।”

मोहन गार्डन इलाके में लगी आग

बता दें कि पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में भी आग लगने की घटना सामने आई। दिवाली की रात यहां चार मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई थी।

हालांकि घटना के बाद तत्परता दिखाते हुए वहां से सात लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी।

सात लोगों को बचाया

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया, ‘‘इमारत से तीन परिवारों के कुल सात लोगों को बचाया गया, जिनमें से चार को स्थानीय पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से रस्सियों की मदद से अग्निशमन कर्मियों के पहुंचने से पहले बचा लिया।’’

उन्होंने बताया कि बाकी तीन लोगों को अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने घर से बाहर निकाला। डीसीपी ने बताया कि बचाए गए लोगों में हरविंदर सिंह (34), उनकी पत्नी प्रिया (27), वीरेंद्र सिंह (32), उनकी पत्नी प्रेमवदा, राखी कुमारी (40), उनके बच्चे वैष्णवी सिन्हा (15) और कृष्णा सिन्हा (10) शामिल हैं। सभी सुरक्षित बच गए। 

Santosh SETH

Recent Posts

चुनाव आयोग के बचाव में 124 पूर्व IAS-IFS ने लिखा खुला पत्र

चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 पूर्व IAS और IFS अधिकारी, बोले- 'हारने पर…

3 hours ago

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आज फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, मेट्रो चालू

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ी CJP: रविवार को फिर जंतर-मंतर पर महा-प्रदर्शन, देश भर…

3 hours ago

दिल्ली प्रदर्शन में 7000 हिरासत में; 6 पुलिसकर्मी घायल

दिल्ली में 'अघोषित आपातकाल': 7000 से ज्यादा हिरासत में, पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल; वांगचुक…

10 hours ago

शेयर बाजार: FIIs की ₹4.41 लाख करोड़ बिकवाली, 9 हफ्ते बाद लौटी तेजी

वॉल स्ट्रीट चले या गिरे, भारतीय बाजार पस्त: FIIs की ₹4.41 लाख करोड़ की बिकवाली,…

16 hours ago

सुप्रीम कोर्ट: हिरासत में लिए गए 50 से अधिक वकील CJI के दखल पर रिहा

सुप्रीम कोर्ट परिसर के पास 50-60 वकील हिरासत में, CJI के कड़े दखल के बाद…

16 hours ago

ब्रेकिंग : CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके पर दुखों का पहाड़: दिल्ली में हिरासत के बीच दादी का…

16 hours ago