Breaking News

शिवसेना (UBT) में बगावत का डर: गैर-हाजिर सांसदों को नोटिस जारी

शिवसेना (UBT) में बगावत की सुगबुगाहट: गैर-हाजिर सांसदों को ‘कारण बताओ नोटिस’, राउत बोले- नहीं आने वाले गद्दार”

मुंबई/नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर दल-बदल और बगावत की हलचल तेज हो गई है। उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना (UBT) ने गुरुवार को अपने उन सांसदों (MP) को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है, जो संसदीय दल की एक अहम बैठक में शामिल नहीं हुए थे।

पार्टी ने यह सख्त कदम ऐसे समय में उठाया है, जब सियासी गलियारों में लगातार यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिवसेना (UBT) के कुछ सांसद पार्टी छोड़कर एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।

अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू

पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद अनिल देसाई ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए इस कार्रवाई की पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि बैठक में शामिल न होने वाले सांसदों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सभी अनुपस्थित सांसदों को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी कर उनसे इस महत्वपूर्ण बैठक से गैर-हाजिर रहने का स्पष्ट कारण पूछा गया है।

संजय राउत की दो टूक: ‘नहीं आने वाले बेईमान और गद्दार’

संसदीय दल की यह बैठक दिल्ली स्थित पार्टी के संसद कार्यालय में आयोजित की गई थी। बैठक से पहले शिवसेना (UBT) के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बागी तेवर दिखा रहे सांसदों पर बेहद तीखा रुख अपनाया।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए दो टूक शब्दों में चेतावनी दी, “जो आएंगे वो हमारे हैं, जो नहीं आएंगे वो बेईमान और गद्दार हैं।”

ये सांसद रहे बैठक में मौजूद

इस अहम बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत सहित सभी नौ लोकसभा सांसद उपस्थित थे। बैठक में शामिल होने वाले नेताओं में प्रमुख रूप से ये नाम शामिल हैं:

  • अरविंद सावंत

  • अनिल देसाई

  • संजय जाधव

  • ओमप्रकाश राजेनिंबालकर

  • भाऊसाहेब वाकचौरे

  • संजय दीना पाटिल

  • संजय देशमुख

  • नागेश पाटिल अष्टिकर

  • राजाभाऊ वाजे

इस नोटिस और संजय राउत की कड़ी चेतावनी के बाद महाराष्ट्र की सियासत में आने वाले दिनों में कुछ बड़े उलटफेर देखने को मिल सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार ये सांसद बैठक में शामिल नहीं हुए

संजय जाधव (परभणी)

भाउसाहेब वाकचौरे (शिर्डी)

ओमराजे निंबलकर (धाराशिव)

संजय दिना पाटिल (मुंबई)

संजय देशमुख (यवतमाळ-वाशिम)

नागेश पाटिल आष्टिकर (हिंगोली)

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी: पंखा फैक्ट्री में भीषण आग, अस्पताल में भरा धुआं, मची अफरातफरी

वाराणसी के मुढ़ैला में पंखा फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड: जहरीले धुएं से मेघना अस्पताल में…

3 hours ago

दिल्ली : आधी रात को सौरभ भारद्वाज हिरासत में, AAP करेगी PHQ का घेरा

दिल्ली 'थप्पड़ कांड' पर संग्राम तेज: आधी रात को सौरभ भारद्वाज समेत AAP नेता हिरासत…

3 hours ago

म्यांमार: सेना का भीषण हवाई हमला; रखाइन बाजार में 33 की मौत, 36 घायल

म्यांमार के रखाइन में सेना का खूनी खेल: विद्रोही गुट के इलाके में भरे बाजार…

4 hours ago

राज्यसभा चुनाव : स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी और वरुण गांधी के नाम की चर्चा

यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP के 8 सीटों पर जीत के आसार, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी…

4 hours ago

दिल्ली प्रदूषण : 1 नवंबर से निर्माण पर रोक, 50% कर्मचारियों को WFH

दिल्ली में प्रदूषण पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': 1 नवंबर से निर्माण कार्यों पर रोक, 50% कर्मचारियों…

4 hours ago

दिल्ली : मंत्री प्रवेश वर्मा पर NCR और आप विधायक जरनैल सिंह पर FIR दर्ज

दिल्ली 'थप्पड़ कांड' में पुलिस का डबल एक्शन: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ BNS की…

6 hours ago