Breaking News

तेलंगाना : सिगाची फार्मा कंपनी में विस्फोट, 12 की मौत, 34 लोग घायल

“तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पासमैलारम फेज 1 इलाके में सोमवार को एक केमिकल फैक्टरी में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई और 35 से अधिक कर्मचारी घायल हो गए”

हैदराबाद 30 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

तेलंगाना के संगारेड्डी में सोमवार को एक फार्मा प्लांट में हुए संदिग्ध विस्फोट में 12  लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब 34 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पशम्यलारम औद्योगिक एस्टेट में सिगाची फार्मा कंपनी में जहां विस्फोट हुआ, वहां कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। उन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं। 

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक फार्मास्युटिकल कंपनी है, जो सक्रिय फार्मास्युटिकल सामग्री (एपीआई), इंटरमीडिएट्स, एक्सिपिएंट्स, विटामिन-मिनरल मिक्सचर्स, संचालन और प्रबंधन (ओएंडएम) सेवाओं के लिए काम करती है।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने न्यूज़ एजेंसी को बताया,हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 34 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है और उनका इलाज जारी है। उनकी हालत के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है, क्योंकि बचाव अभियान अभी भी जारी है। आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियों को लगाया गया। 

मल्टी जोन II के महानिरीक्षक वी सत्यनारायण ने बताया कि पशम्यलारम में रासायनिक उत्पादन फैक्ट्री सिगाची फार्मा में विस्फोट हुआ। यह घटना सुबह 8:15 से 9:35 बजे के बीच हुई। घटना में कुल 12 लोगों की मौत हो चुकी है।  34 अन्य घायल हैं। छह शव बरामद किए गए हैं।

चंदा नगर में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। हम 20 मिनट में ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल 10 दमकल गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना में लोगों की मौत पर जताया। उन्होंने कहा, ‘घटना से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख जताया

यह पूछे जाने पर कि क्या यह विस्फोट था या फिर कोई अन्य दुर्घटना? एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि यह विस्फोट था। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है और अधिकारियों को फंसे हुए श्रमिकों को बचाने और उन्हें सबसे अच्छा इलाज मुहैया कराने के लिए सभी कदम उठाने का निर्देश दिया। 

Santosh SETH

Recent Posts

महाराष्ट्र : 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026, जाने नियम

महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा 'धर्म स्वतंत्रता कानून 2026': जबरन धर्मांतरण पर 7…

7 hours ago

उत्तर प्रदेश :लापरवाही पर लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार होंगे सस्पेंड

CM योगी का सख्त एक्शन: 'दबंग रास्ता न दें तो लाचार लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार…

7 hours ago

ओडिशा बाढ़: 13 लाख प्रभावित, CM का 1000 करोड़ के पैकेज का ऐलान

ओडिशा में भीषण बाढ़: 13 लाख लोग प्रभावित, सरकार ने किया ₹1,000 करोड़ के राहत…

8 hours ago

वाराणसी के कर्दमेश्वर महादेव मंदिर में मिलीं 4 अदृश्य ऊर्जा रेखाएं

वाराणसी के 1400 साल पुराने कर्दमेश्वर महादेव मंदिर में मिलीं 4 'अदृश्य ऊर्जा रेखाएं', BHU…

16 hours ago

नितिन नवीन की नई टीम में क्या है उत्तर प्रदेश का चुनावी सबसे बड़ा दांव ?

नितिन नवीन की टीम में चुनावी राज्यों पर बड़ा दांव: यूपी को मिली सबसे ज्यादा…

16 hours ago

BJP : यूपी के प्रभारी बने विनोद तावड़े, स्मृति ईरानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: यूपी, पंजाब और गुजरात में नए प्रभारियों की नियुक्ति, स्मृति…

17 hours ago