“भोपाल रेलवे स्टेशन पर रेलवे के कर्मचारियों ने मानवता की मिसाल पेश की है। रेलवे ने एक भूख से बिलखती 7माह की मासूम बच्ची को समय दूध पहंचाया। बच्ची की मां ने ट्वीट कर अपनी समस्या बतायी थी, जिसपर रेलवे की ओर से तुरंत मदद पहुंचाई गई”
भोपाल 20 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
रेल यात्रा केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने का माध्यम नहीं, बल्कि यह मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा अनुभव भी होता है। ऐसा ही एक संवेदनशील और मार्मिक दृश्य शनिवार की सुबह भोपाल रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला, जब रेलवे ने एक भूख से बिलखती सात माह की मासूम बच्ची को समय पर राहत पहुंचाकर इंसानियत की मिसाल पेश की।
फिरोजपुर छावनी से हजूर साहिब नांदेड़ जा रही साप्ताहिक एक्सप्रेस (ट्रेन 14622) के एम-4 कोच में सफर कर रहे गुरप्रीत सिंह अपनी पत्नी और सात माह की बेटी सुखमणि के साथ यात्रा पर थे।
जब ट्रेन बीना स्टेशन के आसपास थी, तभी बच्ची को भूख लगी, लेकिन उनके पास जो दूध था वह खराब हो चुका था। उन्होंने बीना और विदिशा स्टेशनों पर दूध की कोशिश की, लेकिन सुबह का समय होने के कारण कहीं भी दूध उपलब्ध नहीं हो सका।
ट्विटर के माध्यम से मांगी मदद
बच्ची की भूख से व्याकुल हालत को देखकर गुरप्रीत सिंह ने रेलवे मंत्रालय को ट्विटर के माध्यम से मदद की गुहार लगाई। रेलवे मंत्रालय ने तुरंत ही भोपाल रेल मंडल को इसकी सूचना दी और मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।
भोपाल स्टेशन पर दोनों प्रकार का दूध उपलब्ध कराया
भोपाल रेल मंडल के वाणिज्य विभाग की टीम अलर्ट मोड में आई और ट्रेन के भोपाल स्टेशन पहुंचते ही बच्ची के लिए गर्म और ठंडा दोनों प्रकार का दूध उपलब्ध करवाया गया। अधिकारियों ने बताया कि यात्री द्वारा गर्म या ठंडे दूध की स्पष्ट मांग नहीं की गई थी, इसीलिए दोनों विकल्प मुहैया कराए गए ताकि बच्ची को तुरंत राहत दी जा सके।
“शनिवार की सुबह फिरोजपुर छावनी-हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री ने दूध की मांग की थी, जिस पर भोपाल स्टेशन पर तुरंत गर्म और ठंडा दूध उपलब्ध कराया गया” – नवल अग्रवाल, एसीएम एवं प्रवक्ता, भोपाल रेल मंडल
आजमगढ़ तिहरे हत्याकांड का खौफनाक अंत: 8 घंटे चले पुलिस एनकाउंटर में आरोपी पिता ढेर,…
आयुर्वेद का स्वर्णिम युग: 11वें आयुर्वेद दिवस पर भारत की 5000 पुरानी चिकित्सा का आधुनिक…
नागपुर में आज मनेगा 11वां आयुर्वेद दिवस: 'स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद' थीम पर होगा…
बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील: पीएलआई योजना ली वापस, '5 डे वर्किंग' की मांग…
आजमगढ़ में खूनी खेल: पूजा-पाठ के विवाद में पति ने पत्नी और 2 पंडितों को…
उल्टी बहने लगी गंगा: चीन को इलेक्ट्रॉनिक्स बेच रहा भारत, अमेरिका के स्मार्टफोन बाजार में…