उत्तर प्रदेश : 100 वर्ग मीटर के प्लॉट पर नक्शे की जरूरत नहीं, 22 जुलाई को अहम बैठक

“लखनऊ समेत तमाम जिलों में आवास विकास परिषद की कॉलोनियों में घर बनाने वालों को सुविधा मिलने वाली है। 22 जुलाई को अहम बैठक होने जा रही है”

लखनऊ 20 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उत्‍तर प्रदेश में अगर कोई 100 वर्गमीटर के प्‍लॉट पर घर बनावाने की सोच रहा है तो उसके लिए अच्‍छी खबर है। उसे अब नक्‍शा नहीं बनवाना पड़ेगा। 22 जुलाई को आवास विकास बोर्ड की अहम बैठक है।

इसमें नई भवन निर्माण उपविधि को लागू करने का प्रस्‍ताव दिया जाएगा। इसके बाद परिषद की कॉलोनियों में मकान बनाने वालों को सुविधाएं मिल सकेंगी। पहले, उन्हें नक्शा पास कराने के लिए कई तरह की औपचारिकताओं से गुजरना पड़ता था, जिसमें काफी समय और पैसा खर्च होता था।

उत्तर प्रदेश सरकार ने भवन निर्माण उपविधि में बदलाव किया है। इससे आवास एवं विकास परिषद की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को व्यावसायिक निर्माण की अनुमति मिल सकेगी और छोटे भूखंडों पर घर बनाने वालों को नक्शा पास कराने की अनिवार्यता से राहत मिलेगी, यह बदलाव लखनऊ समेत प्रदेश के कई शहरों में लागू होगा।

आवासीय क्षेत्रों में कर सकेंगे व्‍यावसायिक निर्माण

नई उपविधि के लागू होने से आवासीय भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियों को शुरू करने का रास्ता खुल गया है। इससे छोटे व्यवसायियों और उद्यमियों को अपने घरों से ही अपना कारोबार चलाने में मदद मिलेगी। पहले, आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक निर्माण की अनुमति नहीं थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती थी।

अब, नई उपविधि के तहत, लोग अपने घरों में ही छोटे पैमाने पर व्यावसायिक गतिविधियां कर सकेंगे। यह बदलाव उन लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगा जो छोटे भूखंडों पर घर बनाकर रहते हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

नागपुर में मनेगा 11वां आयुर्वेद दिवस, लॉन्च होगी ‘आयुष विजन 2030’ रिपोर्ट

नागपुर में आज मनेगा 11वां आयुर्वेद दिवस: 'स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद' थीम पर होगा…

13 minutes ago

बैंक हड़ताल: 5 डे वर्किंग की मांग पर सरकार की अपील

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील: पीएलआई योजना ली वापस, '5 डे वर्किंग' की मांग…

18 minutes ago

आजमगढ़ : पूजा के विवाद में पत्नी और 2 पंडितों की गोली मारकर हत्या

आजमगढ़ में खूनी खेल: पूजा-पाठ के विवाद में पति ने पत्नी और 2 पंडितों को…

2 hours ago

भारत का आर्थिक चमत्कार: चीन को इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात का बढ़ा बाजार

उल्टी बहने लगी गंगा: चीन को इलेक्ट्रॉनिक्स बेच रहा भारत, अमेरिका के स्मार्टफोन बाजार में…

2 hours ago

यूपी के 4 हिस्से? जानिए! ओपी राजभर का के दावे के क्या है सियासी मायने

यूपी के 4 टुकड़े और पूर्वांचल का पहला CM राजभर? ओम प्रकाश राजभर के बयान…

2 hours ago

पूर्वांचल के विकास के लिए 2500 करोड़ की ‘यूपी-एज’ परियोजना

पूर्वांचल की तस्वीर बदलेगी 2500 करोड़ की 'यूपी-एज' (UP-AGE) परियोजना: विश्व बैंक के साथ योगी…

3 hours ago