जौनपुर : महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर प्रजापति समाज ने लिया संविधान बचाने का संकल्प

“आज विधानसभा क्षेत्र मुंगराबादशाहपुर के सरायबीका में आर के कान्वेंट स्कूल पर अरुण प्रजापति द्वारा आयोजित महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल रहे”

जौनपुर 20 / 07 / 2025 जिआला संवाददाता अब्दुल हई की रिपोर्ट 

सर्वप्रथम ज़िले की सीमा पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का बुके एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं पूर्व विधायक लालबहादुर यादव के नेतृत्व में सैकड़ों सपाजनों ने किया।

उक्त अवसर पर सर्वप्रथम समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुख्य अतिथि श्यामलाल पाल एवं जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, क्षेत्रीय विधायक पंकज पटेल, मछलीशहर की विधायक डॉ रागिनी सोनकर, पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव ने महाराजा दक्ष प्रजापति जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

जयंती समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी श्यामलाल पाल ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सर्वाधिक पीडीए समाज का उत्पीड़न हो रहा है।

पीडीए समाज का हक अधिकार सुरक्षित नहीं रह गया है, बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के संविधान और उनके द्वारा दिए गए पीडीए समाज के आरक्षण को समाप्त किया जा रहा है। पीडीए समाज का मान सम्मान और भविष्य आज खतरे में है।

सामंतियों, प्रभुत्व वादियों को संरक्षण देने वाले आज पीडीए समाज को शोषण कर रहे हैं। स्कूल बंद किए जा रहे हैं ताकि पीडीए समाज के बच्चे शिक्षा ना प्राप्त करें। सामंती जानते हैं कि जब पीडीए समाज के लोग शिक्षित होंगे तो सत्ता से अपने हक अधिकार के लिए सवाल करेंगे, ऐसे में उन्हें उनका हक अधिकार, आरक्षण, भागीदारी देनी पड़ेगी।

आज पीडीए समाज विशेषकर प्रजापति समाज को एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत बनाना होगा तभी जाकर संविधान आरक्षण और पीडीए समाज का मान सम्मान और गौरव वापस आएगा। उपस्थित प्रजापति समाज के लोगों ने संविधान बचाने का संकल्प लिया।

जयंती समारोह को क्षेत्रीय विधायक पंकज पटेल, मछली शहर की विधायक डॉ रागिनी सोनकर, पूर्व मंत्री राज नारायण बिंद, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, हृदय नारायण प्रजापति, विजय प्रजापति, नंदलाल प्रजापति, अशोक प्रजापति, सहित अन्य गणमन लोगों ने संबोधित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक एवं विद्यालय के प्रबंधक श्री अरुण प्रजापति ने मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल सहित सम्मानित जनप्रतिनिधियों का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मान किया।

जयंती समारोह में प्रदेश सचिव राजेश विश्वकर्मा हिसामुद्दीन शाह ननकू यादव, राजन यादव, श्याम बहादुर पाल उमाशंकर पाल हीरालाल विश्वकर्मा राजमुर्ती सरोज, लकी त्रिपाठी, रामलाल पाल, पूर्व प्रमुख अभिमन्यु यादव, राहुल त्रिपाठी, पंकज मिश्र,, श्याम नारायण बिंद, राजेश झल्लू राम पटेल, गुलाब यादव, राहुल त्रिपाठी सुशील श्रीवास्तव, राम अकबाल यादव, सूर्यभान यादव, प्रवीण सरोज, प्रदीप कुमार पाल, रविन्द्र मौर्य, राकेश पटेल, अजमत रिन नवाज खान सोनू फरीदी विवेक यादव अजय रंजन सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने तथा संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

1 day ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

1 day ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

1 day ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

1 day ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago