सोलन : चालकों, परिचालकों व तकनीकी कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित 

“ज़िला रेडक्रॉस सोसायटी सोलन द्वारा हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम सोलन के परिसर में चालकों, परिचालकों व तकनीकी कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया”
सोलन 02 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 
 
शिविर की अध्यक्षता उपमण्डलाधिकरी सोलन डॉ. पूनम बंसल ने की। डॉ. पूनम बसंल ने कहा कि प्राथमिक चिकित्सा व सी.पी.आर. के बारे में सभी को जानकारी होना आवश्यक है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में बहुमूल्य जीवन को बचाया जा सके।
 
खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीना संगर ने इस अवसर पर प्राथमिक चिकित्सा व सी.पी.आर. के बारे में विस्तृत व्यवहारिक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेन्द्र राजपूत, रेडक्रॉस सोसायटी के वाइस पैटर्न डॉ. लेख राज कौशिक, रेडक्रॉस सोसायटी सोलन की प्रभारी सीमा मेहता व अन्य सदस्य, हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन के चालक, परिचालक तथा तकनीकी व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।