“स्थानीय बक्शा थाना क्षेत्र में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय उदरेजपुर में लगे फार्मर रजिस्ट्री कैंप का जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने निरीक्षण किया। कैंप में मौजूद किसानों का जिलाधिकारी ने खुद ओटीपी वेरिफाई कर रजिस्ट्रेशन किया और इस विषय की जानकारी दी”
बक्शा 05 / 12 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
डीएम ने कहा कि किसान सम्मान निधि जारी रखने के लिए तथा किसानों को समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कैंप में पहुंच रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं। वहीं दूसरी तरफ डीएम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय उदरेजपुर का भी निरीक्षण किए विद्यालय का कार्य व्यवस्था व विद्यालय के स्वच्छ सुंदर कैंपस देख कर खुश हुए।
डीएम ने बच्चों के साथ भोजन भी किए। डीएम ने प्रसिद्ध ऐतिहासिक सारनाथ महादेव मंदिर का भी निरीक्षण कर मंदिर में दर्शन किए मंदिर पर मौजूद पुजारिन संरक्षिका माला शुक्ला से मंदिर की विशेषताओं के बारे में जानकारी प्राप्त किए।
निरीक्षण में अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साथ में आई एस बी कृष्ण कुमार मिश्रा, पंचायत सचिव नवीन यादव, प्रधान पुत्र बृजेश यादव, रमेश यादव, पंचायत सहायक आशीष यादव व लेखपाल सहित गांव के किसान मौजूद रहे।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…
यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…
भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…
जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…
जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…
छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…