Breaking News

निहालगढ़ रेलवे प्लेटफार्म पर जमकर हुई चाकूबाजी, 1 की मौत दो घायल

“अमेठी जिले के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म बीती रात एक एक्सप्रेस ट्रेन में सीट को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व खूनी संघर्ष हो गया। इस सीट विवाद में एक व्यक्ति की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, इस विवाद में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुआ हैं। बता दें कि यात्री पर हमलावरों ने चाकू से हमला किया जिसके बाद हमलावर चलती ट्रेन से फरार हो गए”

अमेठी 05 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

घटना अमेठी के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर घटी है। बताया जा रहा कि बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर दो यात्रियों के बीच विवाद हुआ था। दबंगों ने तीन सगे भाइयों पर चाकुओं से हमला कर लहूलुहान कर दिया”

दबंगों के हमले में घायल एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरे भाई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है, और तीसरे भाई को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर के लिये रेफर कर दिया गया है।जम्मूतवी से वाराणसी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस में चाकूबाजी की इस घटना से हड़कंप मच गया।

मृतक अंबाला से वापस आ रहा था घर

जानकारी के मुताबिक, तौहीन बेगमपुरा एक्सप्रेस से अम्बाला से वापस अपने घर आ रहा था, लखनऊ से वो बेगमपुरा में सवार हुआ और हैदरगढ़ के पास ट्रेन में ही सीट पर बैठने को लेकर उसका सुल्तानपुर के रहने वाले पवन, सुजीत, दीपक और मिथुन से विवाद हो गया जिसके बाद तौहीन ने अपने भाई तौसीफ और अपने सगे संबंधियों को स्टेशन पर बुला लिया। 

ट्रेन सुबह 9 बजे जब स्टेशन पर पहुंची तो प्लेटफार्म पर दोनों पक्षों में बवाल शुरू हो गया और देखते-देखते दूसरे पक्ष ने तीनों भाइयों को चाकुओं से गोद डाला। दबंगों के हमले में तीनों सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को जगदीशपुर ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान तौहीन की मौत हो गई, जबकि तालिम को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, तौसीफ का जगदीशपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

तौसिफ पर भी हुआ वार

घायल तौसीफ ने बताया कि मेरा भाई अम्बाला से आ रहा था और उसने मुझे लेने के लिए स्टेशन बुलाया जहां उसे चाकू मारा गया। मैं ट्रेन में गया जहां मेरे भाई को चाकू लगी हुई थी इसके बाद गुस्से में मैंने पूछा कि किसने इसे मारा। इसके बाद मेरे सिर किसी चीज से वार किया गया। 

आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल और राज्य की रेलवे पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा है।  इनके नाम पवन, सुजीत, दीपक और मिथुन हैं, चारों सुल्तानपुर जिले के गांव गौतमपुर थाना लंभुआ के रहने वाले हैं। मृतक के परिजनों ने रेलवे पुलिस को तहरीर दी है जिस पर कार्रवाई की जा रही है। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। राजकीय रेलवे पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

14 hours ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

15 hours ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

15 hours ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

23 hours ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

23 hours ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

24 hours ago