DELHI/NCR

दिल्ली का महाबजट: 1.03 लाख करोड़ का ‘हरित बजट’ पेश, जानें बड़ी बातें

दिल्ली महाबजट ब्रेकिंग: CM रेखा गुप्ता ने पेश किया 1.03 लाख करोड़ का ‘हरित बजट’… शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन पर खुला खजाना… महिलाओं और बेटियों के लिए ‘लखपति बिटिया’ और ‘दुर्गा’ योजना का ऐलान… 9वीं की छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल, 10वीं पास को लैपटॉप… MCD को ग्रीन प्रोजेक्ट्स के लिए मिले 11,266 करोड़… दिल्ली में आएंगी 7,500 नई बसें… पढ़ें ‘The Politics Again’ की पूरी रिपोर्ट…


दिल्ली का महाबजट: CM रेखा गुप्ता ने पेश किया 1.03 लाख करोड़ का ‘हरित बजट’; महिलाओं, छात्रों और MCD पर मेहरबान हुई ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार

नई दिल्ली | स्टेट एंड इकॉनमी डेस्क, संतोष सेठ की रिपोर्ट, The Politics Again

दिल्ली की मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए करीब 1,03,700 करोड़ रुपये का ‘महाबजट’ पेश किया।

सीएम ने इसे दिल्ली के विकास को गति देने वाला ‘हरित बजट’ करार दिया है। सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार के विजन के साथ राष्ट्रीय राजधानी इस समय तेजी से बदलाव और प्रगति के दौर से गुजर रही है।

उन्होंने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘मुफ्त सुविधाओं की संस्कृति’ से राज्य की विकास दर प्रभावित हुई थी, लेकिन अब दिल्ली सुदृढ़ इंफ्रास्ट्रक्चर और समावेशी विकास की ओर बढ़ रही है।

बजट में किस विभाग को क्या मिला? (प्रमुख आवंटन)

बजट का सबसे बड़ा हिस्सा शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर खर्च किया जाएगा:

  • शिक्षा : 19,326 करोड़ रुपये (कुल बजट का 18.64%)
  • चिकित्सा एवं स्वास्थ्य : 13,034 करोड़ रुपये (12.57%)
  • परिवहन, सड़कें एवं पुल : 12,613 करोड़ रुपये (12.16%)
  • आवास एवं शहरी विकास : 11,572 करोड़ रुपये (11.16%)
  • सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण : 10,537 करोड़ रुपये (10.16%)
  • जल आपूर्ति एवं स्वच्छता : 9,000 करोड़ रुपये (8.68%)

आम जनता के लिए बजट की 10 सबसे बड़ी घोषणाएं:

दिल्ली लखपति बिटिया योजना’: यह सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना है जन्म से लेकर स्नातक होने तक, सरकार बेटियों के खातों में कुल 61,000 रुपये जमा करेगी, जो परिपक्वता (Maturity) पर 1,20,000 रुपये हो जाएगी इसके लिए 128 करोड़ रुपये का प्रावधान है

होली-दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर: महिला समृद्धि को बढ़ावा देते हुए सरकार ने 260 करोड़ रुपये के बजट के साथ होली और दिवाली पर महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है

छात्रों को साइकिल और लैपटॉप: 9वीं कक्षा में पढ़ रही लगभग 1.30 लाख छात्राओं को मुफ्त साइकिल (90 करोड़ रुपये) दी जाएगी वहीं, 10वीं पास करने वाले मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप (10 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे

MCD को भारी-भरकम फंड: ‘विकसित दिल्ली-हरित दिल्ली’ के लिए दिल्ली नगर निगम (MCD) को 11,266 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है

महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए ‘दुर्गा’ योजना: रोजगार के लिए ‘DURGA’ (हरित ई-ऑटो) योजना शुरू होगी इसके पहले चरण में 1,000 महिलाओं और 100 ट्रांसजेंडर्स को नए ऑटो परमिट दिए जाएंगे

जन आरोग्य’ और ‘अनमोल’ योजना: दिल्ली में पहली बार जन आरोग्य योजना (PM-JAY) लागू की गई है, जिसमें आशा वर्कर्स, विधवाओं और ट्रांसजेंडर्स को शामिल किया गया है (202 करोड़ रुपये) नवजातों की मुफ्त जांच के लिए ‘अनमोल’ योजना (25 करोड़ रुपये) शुरू होगी

परिवहन और 7,500 नई बसें: मार्च 2027 तक दिल्ली की सड़कों पर 7,500 नई बसें उतारी जाएंगी, जिनमें 5,800 इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी इसके लिए परिवहन विभाग को 8,374 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं

इंफ्रास्ट्रक्चर और फ्लाईओवर: कालकाजी तक मोदी मिल फ्लाईओवर के विस्तार और सावित्री सिनेमा तिराहे पर नए फ्लाईओवर को मंजूरी मिली है PWD के लिए 5,921 करोड़ और शहरी विकास के लिए 7,887 करोड़ का बजट रखा गया है

जल बोर्ड और ड्रेनेज: दिल्ली जल बोर्ड को 9,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं सरकार का लक्ष्य ‘नॉन-रेवेन्यू जल’ को 45% से घटाकर 15% करना और हर घर में नल का पानी पहुंचाना है

सेमीकंडक्टर और ड्रोन पॉलिसी: रोजगार और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सरकार ‘दिल्ली सेमीकंडक्टर पॉलिसी’ और ‘दिल्ली ड्रोन पॉलिसी’ लेकर आ रही है

Santosh SETH

Recent Posts

तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल चुनाव: ECI ने 48 घंटे के लिए लागू किया ड्राई डे

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल चुनाव: 23 अप्रैल को मतदान, चुनाव आयोग ने 48 घंटे के…

3 hours ago

जापान में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 3 मीटर ऊंची सुनामी का अलर्ट जारी

जापान में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, उत्तरी तट पर 3 मीटर ऊंची सुनामी की…

19 hours ago

जौनपुर कलेक्ट्रेट में NIC के नए हाईटेक भवन का DM ने किया उद्घाटन

जौनपुर कलेक्ट्रेट में NIC के हाईटेक भवन का उद्घाटन: मंडलायुक्त ने वर्चुअली और DM ने…

19 hours ago

जौनपुर में पारा 44°C के पार, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जौनपुर में पारा पहुंचा 44°C, भीषण गर्मी और लू के अलर्ट के बीच प्रशासन ने…

19 hours ago

दिल्ली : प्रीत विहार में पार्किंग विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के प्रीत विहार में पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप: मामूली कहासुनी में युवक…

19 hours ago

RELOS समझौता लागू : भारत-रूस करेंगे एक-दूसरे के सैन्य बेस का इस्तेमाल

भारत-रूस के बीच 'रिलॉस' (RELOS) समझौता लागू: एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों का करेंगे इस्तेमाल, दुनिया…

20 hours ago