दिल्लीगुरुग्राम एक्सप्रेसवे – बस का टायर फटने से बस में लगी आग, गाड़ी में सवार थीं 35 सवारियां

 

“आईएमटी मानेसर से  एक बस गुरुग्राम से मानेसर की तरफ जा रही थी। इस दौरान शाम लगभग सात बजे खेड़की दौला टॉल प्लाजा के पास पहुंचने पर बस का टायर फट गया। जिससे कि बस की सीएनजी की पाइप क्षतिग्रस्त होने से बस में आग लग गई” 

नई दिल्ली 15 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

आईएमटी मानेसर से सवारियों से भरी हुई बस का टायर फटने से उसमें आग लग गई। शनिवार की शाम को हुई घटना में चालक की सूझबूझ से बस में सवार 35 लोगों को सा कुशल नीचे उतर गया। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया।

गुरुगमन की एक बस गुरुग्राम से मानेसर की तरफ जा रही थी। इस दौरान शाम लगभग सात बजे खेड़की दौला टॉल प्लाजा के पास पहुंचने पर बस का टायर फट गया। जिससे कि बस की सीएनजी की पाइप क्षतिग्रस्त होने से बस में आग लग गई। 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां पर फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
 
दुर्घटना के वक्त बस में लगभग 35 सवारियां मौजूद थी। बस स्टाफ सहित सभी सवारियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया, सभी सुरक्षित है।