गाज़ियाबाद – जूस में मूत्र मिलाकर बेचने की ख़बर के बाद लोगों ने कई और दुकान बंद कराई, एक जगह तो मिली मांस की बिरयानी

“गाजियाबाद के लोनी स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी में जूस में मूत्र मिलकर बचने के बाद स्थानीय लोगों ने शनिवार को शांति नगर, दो नंबर और बलराम नगर में खुली जूस की दुकानों को जबरन बंद कराया। लोगों को एक जूस की दुकान से मांस की बिरयानी मिली। वहीं एक अन्य दुकान के बर्तन गंदे मिले। लोगों ने हंगामा कर दुकानों को बंद कराया”

गाज़ियाबाद 15 / 09 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

शांति नगर कॉलोनी के सभासद सत्येंद्र ने बताया कि इंद्रापुरी कॉलोनी में जूस की दुकान पर मूत्र मिलकर बचने के बाद वह और कॉलोनी के लोग अन्य दुकानों पर पहुंचे।

उन्होंने शांति नगर, दो नंबर और बलराम नगर की दुकानों को देखा। यह जूस बेचने वाले अपना नाम बदलकर जूस भेज रहे थे। एक दुकान पर तो मांस की बिरयानी भी मिली।

उन्होंने बताया कि लोनी में बड़ी मात्रा में मिलावट करके खाने पीने की चीजों को परोसा जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उधर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें लोग जूस की दुकान को बंद करते हुए नजर आ रहे हैं।

दुकान पर काम करने वालों ने अपने नाम हिंदू बताएं 

सभासद सत्येंद्र बंसल ने बताया कि शांति नगर स्थित जूस की दुकान का नाम फ्रेश फ्रूट जूस रखा हुआ है। उसे दुकान पर काम करने वालों ने अपने नाम गोलू और अन्य हिंदू नाम बताएं।
 
वही बलराम नगर कॉलोनी स्थित जूस की दुकान पर जब लोग पहुंचे। दुकान पर मौजूद दोनों लड़कों ने अपने नाम राजू और छोटू बताए। पहले उन्होंने अपने नाम हिंदू ही बताए।
 
स्थानीय सभासद पति सोम सिंह ने बताया कि बाद में जूस की दुकान पर काम करने वाले दोनों आरोपियों ने अपने नाम मुस्लिम बताए।
 
जिस मार्केट में उन्होंने दुकान खोल रखी थी उसे मार्केट के मालिक ने यह दुकान मुस्लिम व्यक्ति को किराए पर दुकान देने की बात कही।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.