दिल्ली : ज्वाला नगर इलाके में गिरी मकान की छत, पांच लोग घायल

“दिल्ली के ज्वाला नगर इलाके में एक मकान की छत गिर गई। इस हादसे में पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है”

शाहदरा 25 / 11 / 2025 पवन अरोड़ा की रिपोर्ट 

राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्वाला नगर में मंगलवार सुबह चार मंजिला मकान पर नवनिर्मित ढांचे की छत गिर गई। इस ङादसे में एक महिला समेत कम से कम पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी दी।

वहीं हादसे के बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई। सूचना मिलते ही डीएफएस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

फिलहाल अभी तक की मिली जानकारी के मुताबिक पांच घायलों को बाहर निकाला गया है, जिसके बाद उन्हें अस्पाल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें सुबह करीब 9.50 बजे घटना के बारे में सूचना मिली। अधिकारियों के मुताबिक घटना के बाद पांच दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।

यह पता लगाने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया कि मलबे में कोई व्यक्ति फंसा तो नहीं है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, परिवार के एक सदस्य अवनीश ने पुलिस को बताया कि इमारत की तीसरी मंजिल पर एक हॉल बनाने के लिए निर्माण कार्य जारी था और नवनिर्मित छत अचानक गिर गई। 

घायलों का उपचार जारी

पुलिस ने बताया कि परिवार के दो सदस्यों, एक किरायेदार और घटनास्थल पर काम कर रहे दो मजदूरों सहित पांच लोग घायल हो गए हैं। बाद में किरायेदार राजेश मामूली चोटों के साथ खुद ही अस्पताल पहुंच गया।

डीएफएस अधिकारियों ने बताया कि घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। यह सुनिश्चित करने के लिए बचाव कार्य जारी है कि ढही हुई इमारत के नीचे कोई फंसा न रह जाए।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.