Breaking News

दिल्ली : पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया

“दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। राजधानी में आईएसआईएस के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक दिल्ली का निवासी है और दूसरा मध्य प्रदेश का रहने वाला है। इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक प्रेस कॉनफ्रेंस की है” 

नई दिल्ली 24 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दिल्ली पुलिस ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के दो ऑपरेटिवों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों की योजना दिल्ली के हाई-फुटफॉल वाले इलाकों में हमला करने की थी।

जिसके लिए उन्होंने रेकी भी की थी। गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों के पास से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है, जिससे उनके नापाक इरादों का खुलासा हुआ है।

स्पेशल सेल की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम देते हुए दोनों ISIS ऑपरेटिवों को पकड़ा है। इनके पास से बरामद की गई सामग्री में कई वीडियो, ISIS का झंडा, लैपटॉप, डेटा युक्त पेन ड्राइव और कुछ ऐसी घड़ियां शामिल हैं, जिनसे आईईडी (IED) बनाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया जा सकता था। 

गिरफ्तार किए गए दोनों ISIS ऑपरेटिवों के नाम अदनान है। इनमें से एक, अदनान, सादिक नागर का रहने वाला है। दूसरे अदनान की पृष्ठभूमि भी चौंकाने वाली है, जो सीए का कोर्स कर रहा था।

यह दूसरा अदनान जून 2024 में उत्तर प्रदेश एटीएस  द्वारा भी गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से  इन इलाकों की तस्वीरें और वीडियो भी बरामद हुए हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि ये दोनों ऑपरेटिव एक विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे, जिसे वे अपना “सुपरवाइजर” मानते थे। यह हैंडलर सीरिया-तुर्की सीमा के आसपास कहीं रहता है।

इन आतंकवादियों द्वारा प्रोपेगेंडा सामग्री फैलाने के लिए एक इंस्टाग्राम आईडी का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसे कई लोग मिलकर चलाते थे। दिल्ली पुलिस इस ग्रुप पर कई महीनों से काम कर रही थी।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ संदिग्ध आतंकी राजधानी में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना के आधार पर, स्पेशल सेल की टीमों ने जाल बिछाया और दो संदिग्धों को धर दबोचा।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये दोनों आईएसआईएस के मॉड्यूल से जुड़े थे और फिदायीन हमलों के लिए विशेष प्रशिक्षण ले रहे थे। इनकी गिरफ्तारी से एक बड़े आतंकी हमले को टालने में सफलता मिली है।

Santosh SETH

Recent Posts

चुनाव आयोग के बचाव में 124 पूर्व IAS-IFS ने लिखा खुला पत्र

चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 पूर्व IAS और IFS अधिकारी, बोले- 'हारने पर…

28 minutes ago

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आज फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, मेट्रो चालू

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ी CJP: रविवार को फिर जंतर-मंतर पर महा-प्रदर्शन, देश भर…

39 minutes ago

दिल्ली प्रदर्शन में 7000 हिरासत में; 6 पुलिसकर्मी घायल

दिल्ली में 'अघोषित आपातकाल': 7000 से ज्यादा हिरासत में, पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल; वांगचुक…

8 hours ago

शेयर बाजार: FIIs की ₹4.41 लाख करोड़ बिकवाली, 9 हफ्ते बाद लौटी तेजी

वॉल स्ट्रीट चले या गिरे, भारतीय बाजार पस्त: FIIs की ₹4.41 लाख करोड़ की बिकवाली,…

14 hours ago

सुप्रीम कोर्ट: हिरासत में लिए गए 50 से अधिक वकील CJI के दखल पर रिहा

सुप्रीम कोर्ट परिसर के पास 50-60 वकील हिरासत में, CJI के कड़े दखल के बाद…

14 hours ago

ब्रेकिंग : CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके पर दुखों का पहाड़: दिल्ली में हिरासत के बीच दादी का…

14 hours ago