जौनपुर : पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 15 नवंबर से

“वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 15 नवंबर से प्रस्तावित हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन अगले सप्ताह परीक्षा कार्यक्रम जारी करेगा। इस बार परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि में कोई विस्तार नहीं किया जाएगा”

जौनपुर 24 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

विषम सेमेस्टर (प्रथम, तृतीय, पंचम, सप्तम) के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से शुरू हो चुकी है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी छात्र का परीक्षा फॉर्म छूट जाता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय की होगी।

विश्वविद्यालय ने सभी महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे नवंबर के पहले सप्ताह तक विषम सेमेस्टर के सभी पाठ्यक्रमों को हर हाल में पूरा कर लें। इसका मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक सत्र में किसी भी प्रकार की देरी से बचना है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि फॉर्म भरते समय छात्रों को विषय कोड, मेजर और माइनर विषय तथा अन्य विवरण सही-सही भरने के लिए प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष गलत जानकारी के कारण मूल्यांकन और परिणाम घोषित करने में कई दिक्कतें आई थीं।

इस वर्ष विश्वविद्यालय का प्रयास है कि परीक्षाएं निर्धारित समय पर संपन्न हों, ताकि मूल्यांकन और परिणाम घोषित करने में किसी भी प्रकार की देरी न हो और सत्र को नियमित रखा जा सके।

Santosh SETH

Recent Posts

2700 की कैंसर दवा 27000 में! सुप्रीम कोर्ट ने बताया ‘दिनदहाड़े डकैती’

कैंसर की दवाओं पर 'दिनदहाड़े डकैती': 2700 की दवा पर 27000 का MRP, सुप्रीम कोर्ट…

2 minutes ago

राहुल, अखिलेश और TMC का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

'वोटों की चोरी' और 'देशद्रोह': राहुल, अखिलेश और TMC का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला,…

13 minutes ago

मेघालय में बड़ा उलटफेर: UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, संख्या 10 हुई

मेघालय में बड़ा सियासी उलटफेर: UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, विधानसभा में संख्या…

24 minutes ago

चुनाव आयोग सत्ता की कठपुतली, यूपी में सपा के वोट काटे गए: अखिलेश यादव

चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला: 'सत्ता की कठपुतली बना आयोग, 10 महीने…

32 minutes ago

बसपा : ईशान आनंद बने नेशनल कोऑर्डिनेटर, मायावती ने दी नई जिम्मेदारी

बसपा में बड़ा फेरबदल: ईशान आनंद बने पार्टी के नए 'नेशनल कोऑर्डिनेटर', मायावती का आशीर्वाद…

37 minutes ago

वाराणसी के युवक का अपहरण, फर्जी असलहा थमाकर पुलिस ने लूटा

खाकी पर गंभीर आरोप: वाराणसी के युवक का अपहरण कर जौनपुर ले गई पुलिस, फर्जी…

2 hours ago