दिल्ली : शख्स ने चापड़ से महिला का सिर धड़ से अलग किया

“दिल्ली में ख्याला इलाके में एक शख्स ने अपनी रिश्तेदार महिला पर चापड़ से हमला किया, जिससे महिला का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौत हो गई। इस हमले में 2 महिलाएं घायल भी हुई हैं, जिसमें एक महिला की उंगली भी कट गई है”

नई दिल्ली 23 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डेस्क 

दिल्ली के ख्याला इलाके से मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक शख्स ने अपने ही रिश्तेदारों पर चापड़ से हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि ख्याला इलाके में एक शख्स ने अपने रिश्तेदारों पर हमला कर दिया है। 

मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि आरोपी का नाम बब्बू खान है और वो घर में रहने वाली महिलाओं का रिश्तेदार है। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी सुबह हथियार लेकर घर पहुंचा और ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद 50 साल की नुसरत पर चापड़ से हमला कर दिया। वार इतना खौफनाक था कि उनकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। 

नुसरत को बचाने के लिए जब उनकी रिश्तेदार अकबरी आई तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। अकबरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इतना ही नहीं आरोपी ने घर की ही 20 साल की सानिया पर भी हमला किया और उसकी उंगली काट दी।  

चीख-पुकार सुनकर घर के बाकी लोग पहुंचे और बड़ी मुश्किल से आरोपी को काबू किया और उसे बाथरूम में बंद करके पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल घायल महिलाओं का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.