“दिल्ली सरकार ने मंगलवार को सचिव स्तर के 39 IAS अधिकारियों के विभाग बदले। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को विभिन्न विभागों के सचिवों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं”
नई दिल्ली 10 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
दिल्ली सरकार ने मंगलवार को नौकरशाही में बड़े फेरबदल के तहत सचिव स्तर के IAS अधिकारियों समेत 39 अधिकारियों के विभाग बदल दिए। पांडुरंग पोल (2004 बैच) को शिक्षा सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है और नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे विजय कुमार बिधूड़ी (2005 बैच) को शहरी विकास सचिव नियुक्त किया गया है।
इन तबादलों और नियुक्तियों में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के एजीएमयूटी (अरुणाचल, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 22 अधिकारी और दानिक्स (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव, तथा दादरा और नगर हवेली सिविल सेवा) के 17 अधिकारी शामिल हैं।
इस फेरबदल में कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को विभिन्न विभागों के सचिवों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं। साथ ही, स्थानांतरित किए गए अधिकांश दानिक्स अधिकारियों को जिलों में अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) और उप-मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के पद पर भेजा गया है।
स्थानांतरण और नियुक्तियों की सूची के अनुसार, वित्त आयुक्त प्रशांत गोयल (IAS 1993) को अतिरिक्त मुख्य सचिव (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति) और दिल्ली वित्त निगम के मुख्य प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वरिष्ठ IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां
प्रमुख सचिव (सतर्कता) संदीप कुमार (IAS 1997) दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अध्यक्ष का कार्यभार भी संभालेंगे। सचिव (राजस्व)-सह-मंडलायुक्त नीरज सेमल (IAS 2003) को सचिव (ऊर्जा) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…
त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…
अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…
सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…
चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…
कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…