“बिहार चुनाव में आज से बसपा की ‘सर्वजन हिताय जागरूकता यात्रा’ शुरू होगी। अनिल कुमार ने कहा कि चुनाव में बसपा विधानसभा की 243 सीटों पर नई नीति को अपनाएगी”
पटना 10 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) बिहार में नई राजनीतिक सक्रियता के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रही है। पार्टी आज (10 सितंबर) से ‘सर्वजन हिताय जागरूकता यात्रा’ की शुरुआत करेगी।
यह यात्रा बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद और पार्टी सांसद रामजी गौतम के नेतृत्व में निकलेगी। इसकी जानकारी प्रदेश कार्यालय पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने दी।
केंद्रीय प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि यात्रा की शुरुआत कैमूर जिले से होगी और यह बक्सर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, छपरा, सिवान, गोपालगंज, बेतिया, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर होते हुए वैशाली में समाप्त होगी।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल शक्ति प्रदर्शन का साधन नहीं होगी बल्कि जनता की वास्तविक समस्याओं को उठाने और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने का माध्यम बनेगी।
बसपा बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
अनिल कुमार ने बिहार सरकार और अन्य बड़े राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के बाद भी भाजपा और महागठबंधन जैसे दल इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं कि “जिसकी जितनी जनसंख्या, उसकी उतनी हिस्सेदारी” सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने दावा किया कि बसपा विधानसभा की 243 सीटों पर इसी नीति को अपनाएगी और सभी वर्गों को उनकी जनसंख्या के अनुसार प्रतिनिधित्व दिलाने का काम करेगी।
राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से अभिनेत्री कोयल…
यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका: रुड़की में 5 अक्टूबर से शुरू होगी अग्निवीर…
महाराष्ट्र के हिंगोली में 24 घंटे के भीतर तीसरी बार कांपी धरती, लगातार झटकों से…
रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…
फ्लाइट में 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित को नेतन्याहू का…
मुंबई एयरपोर्ट पर 'दोतरफा' तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: DRI ने पकड़ा 13 करोड़ का सोना-हीरा,…