दिल्ली : गृह मंत्रालय ने आतिशी की सुरक्षा को कम करने का निर्देश जारी किया – सूत्र

“दिल्ली की पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी की सुरक्षा को ‘जेड’ कैटेगरी से घटाकर ‘वाई’ कैटेगरी किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने इसके लिए दिल्ली पुलिस को निर्देश दे दिया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी साझा की है”

नई दिल्ली 22 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

एक पुलिस अधिकारी ने बयान देते हुए कहा कि यह फैसला केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आतिशी की सुरक्षा और खतरे की समीक्षा के बाद लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों की समीक्षा में ये निष्कर्ष  निकला कि उन्हें नया या कोई बड़ा खतरा नहीं है, जिसके लिए ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा रखी जाए।

पुलिस के एक सूत्र ने इस मामले पर कहा कि यह निर्देश उस समय जारी किया गया था, जब दिल्ली पुलिस की सुरक्षा इकाई ने आतिशी की सुरक्षा स्थिति पर गृह मंत्रालय से मार्गदर्शन की मांग की थी। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी को प्रमुख अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा स्थिति को लेकर भी गृह मंत्रालय से सवाल किया था कि क्या केजरीवाल की सुरक्षा को जारी रखा जाना चाहिए।

बता दें कि वर्तमान में अरविंद केजरीवाल को जेड प्लस की सुरक्षा मिली हुई है। अधिकारी ने कहा, ‘‘हालांकि, मंत्रालय ने शुरू में केजरीवाल और आतिशी दोनों के लिए सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी बदलाव न करने की सलाह दी थी, लेकिन बाद में उसने दिल्ली पुलिस को आतिशी की सुरक्षा को घटाकर ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा करने का निर्देश दिया।’’ 

आतिशी की सुविधाएं होंगी कम

‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत, आतिशी को अब दिल्ली पुलिस के दो कमांडो सहित लगभग 12 कर्मियों की एक टीम द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाएगी। बता दें कि जेड श्रेणी से वाई श्रेणी में सुरक्षा व्यवस्था को शिफ्ट करने के साथ ही आतिशी को मिलने वाली कई सुविधाओं में भी कटौती की जाएगी।

जैसे, पायलट वाहन, जो उनके काफिले के साथ उस समय चला करता था, जब वह दिल्ली की मुख्यमंत्री थीं। अधिकारी ने बताया कि मार्च में दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप विधायक अजय दत्त और दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राम निवास गोयल को दी गई वाई श्रेणी की सुरक्षा को वापस लेने का प्रस्ताव रखा था। 

Santosh SETH

Recent Posts

मऊ में दुस्साहसिक वारदात: 3 किमी पीछा कर युवक को मारी गोली, मौत

मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…

19 hours ago

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शुरू

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…

19 hours ago

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…

19 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

19 hours ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

19 hours ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

19 hours ago