Breaking News

जम्मू कश्मीर : पहलगाम आतंकी हमले में अब तक 26 लोगों की मौत

“जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मृतकों की संख्या बढ़ गई है। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई है। इन 26 लोगों में 25 पर्यटक हैं और एक स्थानीय नागरिक है। मरने वालों में भारतीय मूल के 2 विदेशी नागरिकों की भी जान गई है”

श्रीनगर 22 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

आतंकियों ने पर्यटकों पर 50 से ज्यादा राउंड फायरिंग की है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से श्रीनगर पहुंचे हैं। वह आतंकी हमले वाली जगह भी जाएंगे। इस आतंकी हमले को लेकर पीएम मोदी ने अमित शाह से फोन पर भी बात की है। जम्मू-कश्मीर के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने पहलगाम आतंकी घटना पर सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 

  • आपातकालीन नियंत्रण कक्ष – श्रीनगर: 0194-2457543, 0194-2483651 

  • आदिल फ़रीद, एडीसी श्रीनगर – 7006058623

मिली जानकारी के मुताबिक, इतने बड़े आतंकी हमले के बाद आतंकियों के खात्मे के लिए बड़ा ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। भारतीय सेना विक्टर फोर्स और स्पेशल फोर्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ द्वारा ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान घटनास्थल पर मौजूद हैं। सेना के अधिकारी भी अधिक जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। 

आतंकी हमले की खबर सामने आने के फौरन बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में एक हाईलेवल मीटिंग बुलाई, जिसमें सेना और इंटेलिजेंस के बड़े अधिकारी मौजूद थे। मीटिंग में हमले के बाद की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। मीटिंग के बाद अमित शाह कश्मीर के लिए रवाना हो गए।

दोपहर 2.30 बजे 2-3 की संख्या में आतंकी पहुंचे और उन्होंने सैलानियों के आइडेंटिटी कार्ड देखना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस मौके पर एक सेना अधिकारी भी मौजूद था, जो अपने साथ परिवार को लेकर यहां घूमने आया था। उसने वहां मौजूद लोगों को बचाया और आड़ ली। आतंकवादियों ने लोगों से नाम पूछकर उनकी गोली मारकर हत्या की। 

ये पूरी घटना जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसराणा में घटी। इस आतंकी हमले से देशभर में हड़कंप मच गया है और पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत देश के तमाम बड़े नेताओं ने इस घटना की निंदा की है।

सेना की वर्दी में आए थे आतंकी, हिंदुओं को चिन्हित कर मारा

जहां हमला हुआ, वहां पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। आतंकियों ने इसी का फायदा उठाया। वे सैन्य वर्दी में आए और पर्यटकों से परिचय-पत्र मांगना शुरू कर दिया। इसके बाद जो भी पर्यटक हिंदू थे, उन्हें आतंकियों ने गोलियां मारनी शुरू कर दीं। हमले की सूचना मिलने और मौके पर पहुंचने में सुरक्षा बलों को 30 मिनट का समय लगा। आतंकी इस दौरान पहाड़ियों की तरफ भाग गए। उनके मारे जाने या पकड़े जाने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

‘आतंकियों ने पहले पूछा नाम और मजहब, फिर मारी गोली’

इस घटना की चश्मदीद महिला पर्यटक ने एक हैरान कर देने वाली बात बताई है। महिला ने बताया है कि आतंकियों ने पहले लोगों से उनका नाम और धर्म पूछा और उसके बाद उन्हें गोली मारी है। आइए जानते हैं इस पूरी वारदात के बारे में पीड़ित महिला ने क्या कुछ बताया है।

हाथ में चूड़ा देखा और पति को गोली मारी- महिला

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद एक महिला ने पीसीआर को फ़ोन किया.. उसने बताया कि 6-7 सैलानियों को गोली लगी… उसने बताया कि एक आतंकी ने गोली चलाई। आतंकियों ने मज़हब पूछकर शख़्स को गोली मारी। पत्नी के हाथ में चूड़ा देखा.. फिर मज़हब पूछकर पति को गोली मार दी गई है।

महिला ने बताया- “मैं वहां पर थी..क्या बोलते हैं भेलपूड़ी खा रही थी और मेरा पति साइड में था। एक इंसान आया उसने उसको गोली मार दी। उसने बोला कि शायद मुस्लिम नहीं है। उसने उसको गोली मार दी।” महिला ने पीसीआर कॉल पर रोते पति को बचाने के लिए मदद मांगी।

PM मोदी ने सऊदी अरब से अमित शाह को लगाया फोन, दिया ये बड़ा आदेश

घटना को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक्शन में हैं। बता दें कि पीएम मोदी फिलहाल सऊदी अरब की यात्रा पर हैं। उन्होंने वहीं से देश के गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया है और उनसे हालात का जायजा लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत की है। पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले को लेकर सभी उचित कदम उठाने को कहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री शाह को घटनास्थल का दौरा करने का भी निर्देश दिया है।

अमित शाह ने बुलाई हाई लेवल बैठक

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजधानी दिल्ली में एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में सेना और इंटेलिजेंस के बड़े अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में आतंकी हमले के बाद की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा सके। जानकारी के मुताबिक, अमित शाह जल्द ही कश्मीर भी जाएंगे।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने क्या कहा?

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, ‘मैं पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि इस घृणित हमले के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। डीजीपी और सुरक्षा अधिकारियों से बात की है।

सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें इलाके में पहुंच गई हैं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों को पहलगाम में भर्ती लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया है। एक घायल पर्यटक को जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

जम्मू कश्मीर के सीएम ने क्या कहा?

आतंकी हमले पर जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘मैं यकीन से परे सदमे में हूं। हमारे आगंतुकों पर यह हमला एक घिनौना कृत्य है। इस हमले के अपराधी जानवर, अमानवीय और घृणा के पात्र हैं। निंदा के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मैंने अपनी सहकर्मी सकीना इटू (मंत्री) से बात की है और वह घायलों के लिए व्यवस्थाओं की देखरेख करने के लिए अस्पताल चली गई हैं। मैं तुरंत श्रीनगर वापस जाऊंगा।’

सीएम ने कहा कि मृतकों की संख्या का अभी भी पता लगाया जा रहा है, इसलिए मैं उन विवरणों में नहीं जाना चाहता। स्थिति स्पष्ट होने पर उन्हें आधिकारिक रूप से सूचित किया जाएगा। कहने की ज़रूरत नहीं है कि यह हमला हाल के वर्षों में नागरिकों पर किए गए किसी भी हमले से कहीं ज़्यादा बड़ा है।

Santosh SETH

Recent Posts

मऊ में दुस्साहसिक वारदात: 3 किमी पीछा कर युवक को मारी गोली, मौत

मऊ: 3 किलोमीटर पीछा कर दिनदहाड़े युवक के माथे में मारी गोली, मौत; पल्सर छोड़कर…

19 hours ago

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया शुरू

यूपी लेखपाल भर्ती: 7,994 पदों के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, 28 हजार से…

19 hours ago

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत

आजमगढ़: फूलपुर में गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3…

19 hours ago

सऊदी अरब के मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम का विशाल भंडार

सऊदी अरब में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम और दुर्लभ खनिजों का भंडार, 'विजन 2030'…

20 hours ago

अमेरिका का बड़ा खुलासा: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार

अमेरिका की खुली स्वीकारोक्ति: अंतरिक्ष में तैनात किए घातक हथियार, 'स्पेस वॉर' की आहट से…

20 hours ago

जनऔषधि केंद्रों पर दवाएं ही नहीं, नवजात से बुजुर्गों के किफायती उत्पाद

दवाओं से परे देखभाल: 'जनऔषधि केंद्रों' पर अब नवजात से लेकर बुजुर्गों तक के लिए…

20 hours ago