Breaking News

दिल्ली : कोरोना को लेकर सरकार ने जारी की एडवाइजरी, अस्पतालों को दिए ये निर्देश

“दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। दिल्ली में गुरुवार तक कोविड के 23 मामलों की पुष्टि हो चुकी है”

नई दिल्ली 23 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। दिल्ली में गुरुवार तक कोविड के 23 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

सरकार कोविड के वर्तमान पुष्ट मामलों के सत्यापन की प्रक्रिया में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह मरीज दिल्ली के हैं या बाहर से यात्रा कर आए हैं। बता दें कि एनसीआर में अब तक नौ संक्रमितों की जानकारी सामने आ चुकी है। इसमें गाजियाबाद में चार, गुरुग्राम में तीन और फरीदाबाद में दो संक्रमित हैं। 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दिल्ली के सभी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों, डॉक्टरों और उनकी टीम के साथ समन्वय किया है। अस्पताल और स्वास्थ्य सुविधाओं को अलर्ट पर रखा गया है।

लोग स्वास्थ्य और सुरक्षा दिशा-निर्देशों का करें पालन

स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है। लोगों को समय-समय पर सूचना देते रहेंगे। लोगों से अपील है कि वह सभी स्वास्थ्य और सुरक्षा दिशा निर्देशों का पालन और अधिकारियों का सहयोग करें। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 की तैयारियों के संबंध में दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों को एक एडवाइजरी जारी की है।

NCR में मिले अब तक नौ संक्रमित

दिल्ली से सटे गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोरोना के नौ मरीज मिले चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम में तीन और फरीदाबाद में दो और गाजियाबाद में चार नए कोरोना के मरीजों की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्यकर्मियों को दोबारा से करें प्रशिक्षित

एडवाइजरी के अनुसार स्वास्थ्यकर्मियों को दोबारा से कोविड-19 से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जाए। अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स, अन्य दवाओं और वैक्सीन की उपलब्धता को सुनिश्चित करें। अस्पताल में वेंटिलेटर, बाई-पैप, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पीएसए आदि सभी उपकरण कार्यात्मक स्थिति में हो।

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी चुनाव 2027: बसपा ने सुल्तानपुर से इम्तियाज भुट्टो को उतारा

यूपी चुनाव 2027: बसपा ने सुल्तानपुर से इम्तियाज भुट्टो को बनाया प्रत्याशी, प्रदेश अध्यक्ष ने…

6 minutes ago

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सम्मान

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: दिल्ली से बाहर पहली बार 'एकता नगर' में होगा सिनेमाई महाकुंभ,…

15 minutes ago

स्पेशल कवरेज : MSME मंत्रालय ‘विशेष अभियान 6.0’ के लिए तैयार

स्वच्छता और सुशासन की नई पहल: MSME मंत्रालय 'विशेष अभियान 6.0' के लिए तैयार, ई-कचरे…

23 minutes ago

भारतीय नौसेना के युद्धपोत ‘सह्याद्री’ और ‘कुलिश’ पहुंचे फिलीपींस

भारतीय नौसेना के युद्धपोत 'सह्याद्री' और 'कुलिश' पहुंचे फिलीपींस: ADMM-प्लस के जरिए 'एक्ट ईस्ट' नीति…

30 minutes ago

फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ पर 3 साल की जेल, 50 लाख का जुर्माना

दूरसंचार विभाग की सख्त चेतावनी: फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ पर 3 साल की…

37 minutes ago

11वां आयुर्वेद दिवस: 89 लाख भारतीयों का संकल्प, 10 देशों में गूंज

11वें आयुर्वेद दिवस को लेकर देश में भारी उत्साह: 89 लाख नागरिकों ने लिया संकल्प,…

46 minutes ago