“देश के कुछ राज्यों में कोरोना के मामले में धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। इस बीच आंध्र प्रदेश सरकार ने पुष्टि की है कि प्रदेश में कोरोना के कोई एक्टिव मरीज नहीं है। जबकि पड़ोसी राज्यों में मामले फिर से बढ़ रहे हैं”
विजयवाड़ा 23 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
स्वास्थ्य, चिकित्सा और परिवार कल्याण विभाग ने एहतियातन सार्वजनिक परिवहन और शॉपिंग मॉल, सिनेमा, पूजा स्थल और बाजारों जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह किया है। सामान्य लक्षणों जैसे बुखार, खांसी, जुकाम और गले में खराश होने वाले व्यक्तियों को डॉक्टर्स से संपर्क करने की सलाह दी गई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे जांच करवाएं और लक्षण दिखने पर कम से कम एक सप्ताह के लिए खुद को अलग रखें।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गर्भवती महिलाओं, पांच साल से कम उम्र के बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और पुरानी बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों के लिए एक विशेष सलाह जारी की गई है। उन्हें यात्रा सीमित करने और सख्त स्वच्छता प्रथाओं का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
सरकार ने जारी की ये एडवाइजरी
बता दें कि 19 मई तक भारत में COVID-19 के 257 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें केरल में 95, तमिलनाडु में 66, महाराष्ट्र में 55, कर्नाटक में 13 और पुडुचेरी में 10 मामले शामिल हैं।
यूपी चुनाव 2027: बसपा ने सुल्तानपुर से इम्तियाज भुट्टो को बनाया प्रत्याशी, प्रदेश अध्यक्ष ने…
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: दिल्ली से बाहर पहली बार 'एकता नगर' में होगा सिनेमाई महाकुंभ,…
स्वच्छता और सुशासन की नई पहल: MSME मंत्रालय 'विशेष अभियान 6.0' के लिए तैयार, ई-कचरे…
भारतीय नौसेना के युद्धपोत 'सह्याद्री' और 'कुलिश' पहुंचे फिलीपींस: ADMM-प्लस के जरिए 'एक्ट ईस्ट' नीति…
दूरसंचार विभाग की सख्त चेतावनी: फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ पर 3 साल की…
11वें आयुर्वेद दिवस को लेकर देश में भारी उत्साह: 89 लाख नागरिकों ने लिया संकल्प,…