Breaking News

दिल्ली : करोलबाग में गफ्फार मार्केट में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

“दिल्ली के करोलबाग में स्थित प्रसिद्ध गफ्फार मार्केट में आग लगने की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं”

नई दिल्ली 15 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

राजधानी दिल्ली से हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली के प्रमुख क्षेत्रों में से एक करोलबाग के गफ्फार मार्केट में आग लग गई है। दिल्ली फायर सर्विसेज ने जानकारी दी है कि गफ्फार मार्केट में आग लगने की घटना के बाद दमकल की 4 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। दिल्ली फायर सर्विस के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

करोलबाग के गफ्फार मार्केट में आग लगने के कारणों के बारे में अब तक पता नहीं लग पाया है। जानकारी के मुताबिक, ये आग सोमवार को दोपहर में लगी है। हादसे में किसी जनहानि या किसी के घायल होने की भी खबर सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग लगने के हादसे के दौरान कोई अंदर नहीं फंसा था। हादसे को लेकर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

18 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

18 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

18 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

19 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago