दिल्ली : करोलबाग में गफ्फार मार्केट में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर
“दिल्ली के करोलबाग में स्थित प्रसिद्ध गफ्फार मार्केट में आग लगने की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं”
नई दिल्ली 15 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
राजधानी दिल्ली से हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली के प्रमुख क्षेत्रों में से एक करोलबाग के गफ्फार मार्केट में आग लग गई है। दिल्ली फायर सर्विसेज ने जानकारी दी है कि गफ्फार मार्केट में आग लगने की घटना के बाद दमकल की 4 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। दिल्ली फायर सर्विस के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
करोलबाग के गफ्फार मार्केट में आग लगने के कारणों के बारे में अब तक पता नहीं लग पाया है। जानकारी के मुताबिक, ये आग सोमवार को दोपहर में लगी है। हादसे में किसी जनहानि या किसी के घायल होने की भी खबर सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग लगने के हादसे के दौरान कोई अंदर नहीं फंसा था। हादसे को लेकर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।











