दिल्ली : ‘गलाघोंटू गैंग’ का बदमाश एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

“गलाघोंटू गैंग के एक बदमाश को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान हिमांशु के रूप में हुई है। मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया है और उसके पैर में गोली लगी है”

नई दिल्ली 26 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दिल्ली पुलिस की साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने ‘गलाघोंटू गैंग’ के एक कुख्यात सदस्य को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है, जो मुठभेड़ में घायल हो गया है और उसके पैर में गोली लगी है।

डोमिनोज डिलीवरी बॉय को बनाया निशाना

हिमांशु पर आरोप है कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर बीते 22 अक्टूबर को पुल प्रहलादपुर इलाके में एक डोमिनोज के डिलीवरी बॉय को निशाना बनाया था। इन्होंने स्कूटी पर जा रहे डिलीवरी बॉय का गला चोक कर उससे लूटपाट की थी।

एनकाउंटर के बाद दबोचा गया मुख्य आरोपी

इस घटना का संज्ञान खुद दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने लिया था, जिसके बाद पुल प्रहलादपुर थाने के SHO को लाइन हाजिर कर दिया गया था। अब इस मामले में मुख्य आरोपी हिमांशु को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया।

रोहिणी में पड़ोसी की गला घोंटकर हत्या

एक अन्य खबर में, दिल्ली के रोहिणी में शनिवार सुबह 36 वर्षीय एक ऑटो चालक की उसके पड़ोसी ने अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज करने के कारण कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 10 बजे हुई जब सावदा निवासी दुलार हलदर और उसके पड़ोसी अजय (32) के बीच हाथापाई हो गई। 

पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल के फरक्का निवासी हलदर ने कथित तौर पर अजय की पत्नी के साथ गाली-गलौज की, जिससे विवाद शुरू हो गया और अंततः हाथापाई में तब्दील हो गया। हाथापाई के दौरान अजय ने कथित तौर पर हलदर का गला घोंट दिया, जिससे वह बेहोश हो गया।

हलदर को रामा विहार स्थित सिग्नस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) राजीव रंजन ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.