DELHI/NCR

दिल्ली BJP: केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा बने नए प्रदेश अध्यक्ष, CM ने दी बधाई

दिल्ली BJP में बड़ा बदलाव : केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा बने नए प्रदेश अध्यक्ष, CM रेखा गुप्ता समेत दिग्गजों ने दी बधाई”

नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

राजधानी दिल्ली की राजनीति में गुरुवार को एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को आधिकारिक तौर पर दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (BJP) का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे वीरेंद्र सचदेवा की जगह लेंगे।

हर्ष मल्होत्रा की इस ताजपोशी के बाद दिल्ली भाजपा के खेमे में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और मंत्रियों ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए इसे संगठन को और अधिक धारदार बनाने की दिशा में एक ‘मास्टरस्ट्रोक’ करार दिया है।

CM रेखा गुप्ता और मंत्री सिरसा ने क्या कहा?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

  • सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “हर्ष मल्होत्रा ​​को यह नई जिम्मेदारी इसलिए सौंपी गई है ताकि वे दिल्ली संगठन को आगे बढ़ा सकें,

  • भारतीय जनता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता को सशक्त बना सकें। हमारे शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसके लिए मैं उन्हें हार्दिक बधाई देती हूं।”

  • दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी के लिए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। हमारी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार में मंत्री भी हैं, को दिल्ली का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अब दिल्ली में भाजपा और भी अधिक मजबूत होगी।”

‘वीरेंद्र सचदेवा का सफल कार्यकाल, अब हर्ष मल्होत्रा छुएंगे नई ऊंचाइयां’

भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने हर्ष मल्होत्रा को बधाई देने के साथ-साथ निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के कार्यकाल की भी जमकर तारीफ की।

  • मनोज तिवारी ने कहा, “वीरेंद्र सचदेवा का कार्यकाल बहुत ही सफल रहा। 27 वर्षों के बाद हमें उनके रूप में एक अध्यक्ष मिला था।

  • अब हर्ष मल्होत्रा ​​के नेतृत्व में हम दिल्ली प्रदेश भाजपा को और भी आगे ले जाएंगे। उनका चयन बहुत ही बेहतरीन रहा है और मेरा मानना ​​है कि उनका कार्यकाल शानदार रहेगा।”

अनुभव से पार्टी को मिलेगा लाभ : वीरेंद्र सचदेवा और डॉ. हर्षवर्धन

निवर्तमान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी नए अध्यक्ष का खुले दिल से स्वागत किया।

  • सचदेवा ने कहा, “पार्टी में हर जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है और ये बदलती रहती हैं। हर्ष मल्होत्रा हमारे सांसद भी हैं और काफी अनुभवी हैं।

  • उनके पास प्रशासनिक और संगठनात्मक, दोनों ही क्षेत्रों का भरपूर अनुभव है। हम सब मिलकर पार्टी को और भी अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए काम करेंगे।”

  • पार्टी के वरिष्ठ नेता हर्ष वर्धन ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “हमारी पार्टी को एक नया अध्यक्ष मिला है और हम सभी बहुत उत्साहित हैं। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से नए अध्यक्ष को अनंत शुभकामनाएं।”

Santosh SETH

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव: सपा ने उतारे रामगोपाल यादव और धनराज नाथवानी

राज्यसभा चुनाव: समाजवादी पार्टी ने उतारे प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी, बागी विधायकों…

1 hour ago

छत्तीसगढ़/ रायपुर : जेल के बाहर ‘मंगौड़ी सेंटर’ में नशे का बड़ा खेल!

रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर 'मंगौड़ी सेंटर' की आड़ में नशे का बड़ा खेल: जेल…

2 hours ago

UP इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026: ₹15,500 करोड़ के कारोबार के साथ समापन

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026: 15,500 करोड़ के संभावित कारोबार और रिकॉर्ड 5.99 लाख फुटफॉल…

3 hours ago

अल नीनो का प्रभाव: केंद्र ने घटाया 2026-27 का खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

अल नीनो का साया: मौसम की बेरुखी से 2026-27 का खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य घटा, सूखे…

3 hours ago

छत्तीसगढ़: सीएम ने की परिवहन विभाग की समीक्षा, ‘जीरो फेटेलिटी’ पर जोर

छत्तीसगढ़ में 'जीरो फेटेलिटी' का लक्ष्य: सीएम विष्णु देव साय ने की परिवहन विभाग की…

3 hours ago

रायपुर: खेल अकादमियों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू, फ्री ट्रेनिंग का मिलेगा लाभ

रायपुर: खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल शुरू, 13 से 17 वर्ष के…

3 hours ago