“देहरादून में भारी बारिश की तबाही की खबर के बीच 12 लोग उफनती टोंस नदी में बह गए हैं”
देहरादून 16 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
“उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नदी के तेज बहाव में 12 लोग जिंदा बह गए है।मिली जानकारी के मुताबिक, देहरादून की तहसील विकासनगर में टौंस नदी को 14 व्यक्ति ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर पार रहे थे।
नदी के तेज बहाव के कारण 14 व्यक्तियों में से 12 लोग बह गए। जबकि दो लोग जिंदा बच गए लेकिन वे घायल हैं। पुलिस प्रशासन ने बताया कि नदी में बहने वाले 12 लोगों में से 6 के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि छह लोगों की तलाश जारी है।
नदी में बहने वाले 12 लोगों में से 10 लोग यूपी के मुरादाबाद की तहसील बिलारी के ग्राम मुढ़िया जैन के रहने वाले थे। जबकि दो संभल के रहने वाले हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की मदद से मुरादाबाद के रहने वाले छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि 6 व्यक्ति अभी लापता हैं।
मृतकों की लिस्ट
नदी में बहने वाले लोग, जिनकी तलाश जारी
घायलों के नाम
PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…
त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…
अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…
सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…
चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…
कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…