देहरादून : नदी पार करते हुए 12 लोग ट्रैक्टर ट्राली समेत बहे, 6 के शव बरामद

“देहरादून में भारी बारिश की तबाही की खबर के बीच 12 लोग उफनती टोंस नदी में बह गए हैं”

देहरादून 16 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

“उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नदी के तेज बहाव में 12 लोग जिंदा बह गए है।मिली जानकारी के मुताबिक, देहरादून की तहसील विकासनगर में टौंस नदी को 14 व्यक्ति ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर पार रहे थे।

नदी के तेज बहाव के कारण 14 व्यक्तियों में से 12 लोग बह गए। जबकि दो लोग जिंदा बच गए लेकिन वे घायल हैं। पुलिस प्रशासन ने बताया कि नदी में बहने वाले 12 लोगों में से 6 के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि छह लोगों की तलाश जारी है।

नदी में बहने वाले 12 लोगों में से 10 लोग यूपी के मुरादाबाद की तहसील बिलारी के ग्राम मुढ़िया जैन के रहने वाले थे। जबकि दो संभल के रहने वाले हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की मदद से मुरादाबाद के रहने वाले छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि 6 व्यक्ति अभी लापता हैं।

मृतकों की लिस्ट

  1. फरमान पुत्र स्व0 इदरीश निवासी जनपद मुरादाबाद हाल निवासी परवल उम्र 28 वर्ष 
  2. सोमवती पत्नी हरचरण निवासी जनपद मुरादाबाद हाल परवल उम्र 55 वर्ष
  3. रीना पत्नी होराम निवासी जनपद मुरादाबाद उम्र 22 वर्ष 
  4. हरचरण पुत्र फूल सिंह निवासी जनपद मुरादाबाद हाल परवल उम्र 60 वर्ष
  5. नरेश पुत्र उमरसैन निवासी जनपद मुरादाबाद हाल परवल
  6.  मदन पुत्र भरत निवासी जनपद मुरादाबाद हाल परवल

नदी में बहने वाले लोग, जिनकी तलाश जारी

  1.  होराम पुत्र हरचरण निवासी जनपद मुरादाबाद हाल परवल उम्र 26 वर्ष
  2.  राजकुमार पुत्र हरचरण निवासी जनपद मुरादाबाद हाल परवल उम्र 24 वर्ष
  3.  रानी पुत्री हीरालाल निवासी जनपद सम्भल उम्र 18 वर्ष
  4.   नीता पुत्री हीरालाल निवासी जनपद सम्भल उम्र 18 वर्ष
  5.   किरन पत्नी अमरपाल निवासी जनपद मुरादाबाद हाल परवल
  6.  सुंदरी पत्नी मदन निवासी जनपद मुरादाबाद हाल परवल

घायलों के नाम 

  •  अमरपाल पुत्र गिरवर निवासी जनपद मुरादाबाबाद हाल परवल
  •  अमन पुत्र नरेश निवासी जनपद मुरादाबाद हाल परवल 

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.