Thangsku Coal Mine Accident
“मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को अवैध कोयला खनन की काली दुनिया ने एक बार फिर मासूम मजदूरों की जान ले ली”
शिलांग/पूर्वी जयंतिया हिल्स: “The Politics Again” संतोष सेठ की रिपोर्ट
थांगस्कू (Thangsku) इलाके में एक संदिग्ध अवैध कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट में 16 मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मारे गए सभी मजदूर असम के रहने वाले थे।
क्या हुआ घटनास्थल पर?
पुलिस अधीक्षक (SP) विकास कुमार ने पुष्टि की है कि खदान से अब तक 16 शव निकाले जा चुके हैं। कई अन्य मजदूर खदान के अंदर फंसे हुए हैं और कइयों के घायल होने की खबर है।
घायलों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर घायलों को शिलांग रेफर किया जा रहा है।
बचाव कार्य के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) को मौके पर तैनात किया गया है। एसपी ने स्वीकार किया, “प्रतीत होता है कि यह खदान अवैध रूप से चल रही थी।” विस्फोट का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
‘रैट-होल’ खनन: मौत का दूसरा नाम
यह हादसा एक बार फिर ‘रैट-होल खनन’ (Rat-Hole Mining) की तरफ इशारा करता है। 2014 में राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (NGT) ने मेघालय में इस अवैज्ञानिक और खतरनाक खनन पद्धति पर प्रतिबंध लगा दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने भी इस बैन को बरकरार रखा था। रैट-होल खनन में 3 से 4 फीट ऊंची संकरी सुरंगें खोदी जाती हैं.
जिसमें मजदूर रेंगकर घुसते हैं और कोयला निकालते हैं। सुरक्षा उपायों के अभाव में ये खदानें अक्सर मजदूरों के लिए कब्रगाह बन जाती हैं।
प्रशासन पर सवाल
प्रतिबंध के बावजूद अवैध खनन का जारी रहना प्रशासन की नाक के नीचे चल रहे सिंडिकेट की ओर इशारा करता है। यह घटना न केवल सुरक्षा में चूक है, बल्कि पर्यावरणीय नियमों का खुला उल्लंघन भी है।
जौनपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 59,218 मुकदमों का रिकॉर्ड निस्तारण, 22.57 करोड़ रुपये का…
ब्रिक्स 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने किए जगद्गुरु सतीशाचार्य जी महाराज के चरण स्पर्श,…
ब्रिक्स समिट 2026: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की एक तस्वीर में दिखा नया 'वर्ल्ड ऑर्डर',…
ब्रिक्स समिट 2026 (पहला दिन): साझा घोषणापत्र जारी, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार और मोदी-जिनपिंग वार्ता…
ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा या 'डी-डॉलराइजेशन' का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और UPI…
ब्रिक्स 2026: शी जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांतिदूत बनने का आह्वान, मनमाने टैरिफ और…