Split image of Union Home Minister Amit Shah speaking to the media and Leader of Opposition Rahul Gandhi reacting aggressively

संसद में गतिरोध: अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, जानें क्या बोले

संसद में गतिरोध: अमित शाह बोले- ‘सरकार हर चर्चा को तैयार’, राहुल का पलटवार- ‘हिम्मत नहीं है तो इस्तीफा दें गृह मंत्री'”

नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : श्रीमती शिल्पा की रिपोर्ट

संसद के मौजूदा सत्र में NEET विवाद और छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच भारी गतिरोध जारी है।

इस मुद्दे पर मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहली बार मीडिया के सामने आकर विपक्ष को खुली चुनौती दी।

वहीं, इसके जवाब में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तीखा पलटवार करते हुए गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग कर डाली है।

अमित शाह का विपक्ष पर प्रहार: “जनता तय करे कौन भाग रहा है”

गृह मंत्री अमित शाह ने खुद के ‘लापता’ होने के विपक्ष के दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, “मैं नियमित रूप से संसद आ रहा हूँ और अपने चैंबर में बैठता हूँ।

लेकिन विपक्ष सदन चलने ही नहीं दे रहा है।” उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है।

शाह ने विपक्ष को प्रस्ताव देते हुए कहा:

  • संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकार छात्रों के प्रदर्शन और NEET मुद्दे पर पूरी चर्चा के लिए तैयार है।
  • विपक्ष आज दोपहर 2 बजे तक स्पीकर को पत्र दे। सरकार आज दोपहर 3 बजे से कल दोपहर 3 बजे तक चर्चा कराने के लिए तैयार है।
  • मैं सदन में बैठूंगा, सबकी बात सुनूंगा और हर एक पॉइंट का जवाब दूंगा। अब जनता को तय करने दें कि चर्चा से कौन भाग रहा है।

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने भी कहा कि सरकार जवाब देने को तैयार है, लेकिन विपक्ष को जवाब सुनना होगा, ऐसा न हो कि वे हंगामा कर सदन छोड़कर भाग जाएं।

राहुल गांधी का कड़ा पलटवार: “We Don’t Care”

गृह मंत्री के बयान पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बेहद तल्ख प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “विपक्ष ने साफ कर दिया है कि हमें अमित शाह के लेक्चर सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं है (We Don’t Care)। यहाँ ‘हम’ का मतलब देश की युवा पीढ़ी से है।”

राहुल गांधी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल दागे:

  • छात्रों पर पैलेट गन किसने चलवाई?
  • छात्रों को कीलों वाली लाठियों से पीटने का ऑर्डर किसने दिया? क्या अमित शाह ने हमारे बच्चों को गोली मारने का आदेश दिया था?
  • अगर उन्होंने यह आदेश दिया है, तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

राहुल ने आगे कहा कि पिछले 20 दिनों से अमित शाह गायब थे और भारत के गृह मंत्री में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह सदन के अंदर आ सकें।