Yogi Qayamat Statement

सीएम योगी की दो टूक: “कयामत तक दोबारा नहीं बनेगी बाबरी, मुगालते में न रहें लोग; कानून का राज ही चलेगा”

“उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बाराबंकी में एक बार फिर अपने आक्रामक तेवर दिखाए”

बाराबंकी/लखनऊ :”The Politics Again”  संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बाबरी मस्जिद और राम मंदिर के मुद्दे पर अब तक का सबसे बड़ा बयान देते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण अब असंभव है, यहां तक कि ‘कयामत’ (प्रलय) के दिन तक भी वह दोबारा नहीं बन सकता।

सीएम योगी यहां श्री राम जानकी मंदिर में आयोजित 10वें श्री हनुमान विराट महायज्ञ और श्री रामार्चा पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

“जो कहा, वो करके दिखाया”

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की कार्यशैली को ‘कथनी और करनी’ में एकरूपता वाला बताया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा,

“हमने नारा दिया था- ‘राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे।’ लोग तब इसे महज एक चुनावी जुमला मानते थे, लेकिन हमने जो कहा, वो करके दिखाया।”

उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में रामलला अपने भव्य महल में विराजमान हैं और भगवा ध्वज शान से लहरा रहा है।

कयामत और बाबरी

विपक्ष और कुछ विशेष समुदाय के लोगों को संदेश देते हुए योगी ने कहा, “कुछ लोग अभी भी बाबरी ढांचे के दोबारा बनने का सपना देख रहे हैं।

मैं साफ कर देना चाहता हूं कि जब तक कयामत नहीं आती, बाबरी नहीं बनेगी। और चूंकि कयामत का दिन कभी नहीं आएगा, इसलिए वह ढांचा भी कभी वापस नहीं आएगा। ऐसे लोग केवल भ्रम में जी रहे हैं।”

“राम भक्तों पर गोली चलाने वालों के लिए जगह नहीं”

बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी और पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि जिन लोगों ने अतीत में राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं, उनके लिए अब उत्तर प्रदेश में कोई जगह नहीं है।

उन्होंने कहा, “कुछ लोग सीजनल हिंदू हैं, जो केवल संकट के समय भगवान राम को याद करते हैं। ऐसे अवसरवादियों को प्रभु राम पहले ही खारिज कर चुके हैं।”

कानून तोड़कर जन्नत नहीं मिलेगी

कानून व्यवस्था पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि लोगों को ‘कयामत’ का इंतजार करने के बजाय भारत के संविधान और कानून का पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा, “कानून का पालन करने में ही भलाई है। जो कानून तोड़कर जन्नत पाने का सपना देख रहे हैं, उनका रास्ता सीधे सजा और बर्बादी की ओर जाता है।”

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.